9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedरामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने उड़ाए होश, लोग बोले- हर...

रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने उड़ाए होश, लोग बोले- हर किसी को अब उर्फी जावेद बनना है

Published on

मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ को बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती भी काफी चर्चित हस्ती हैं। अक्सर वह अपने पहनावे और बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उनका ऐसा ही दिलकश अंदाज देखने को मिला है। वह हाल में ही स्पॉट हुईं, जहां वह जालीदार ड्रेस में कहर बरपाती नजर आईं।

पपाराजी ने साक्षी चोपड़ा का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जालीदार ड्रेस में वह अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने पोनीटेल बनाई हुई है और हाई हील्स के साथ अपने लुक को संवारा है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख डाला है।

साक्षी चोपड़ा की उर्फी जावेद से हुई तुलना
साक्षी चोपड़ा के वीडियो को देखने के बाद फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। जहां उन्हें कई यूजर्स ने ताना मारा तो कुछ ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी। एक यूजर ने तो लिखा, ‘आखिर अब सबको उर्फी जावेद ही क्यों बनना है।’ वहीं एक ने लिखा, ‘अब लोगों ने अटेंशन हासिल करने का ये हत्थकंडा अपनाना सीख लिया है।’

कौन हैं साक्षी चोपड़ा
मालूम हो, साक्षी चोपड़ा को सोशल मीडिया का सेंसेशन भी कहा जाता है। वह पेशे से सिंगर भी हैं और खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। कई वीडियो उनके हिट जा चुके हैं। फैंस उन्हें रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती की वजह से जानते हैं। वह रामांनद सागर के बेटे मोती सागर की बेटी मीनाक्षी की बेटी हैं।

 

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...