11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयपरेशान कर रहा एक सवाल, आखिर कैसे भिड़ गईं 3 ट्रेनें, क्या...

परेशान कर रहा एक सवाल, आखिर कैसे भिड़ गईं 3 ट्रेनें, क्या ड्राइवरों को सिग्नल ने दिया धोखा?

Published on

नई दिल्ली

उड़ीसा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की शुरुआती रिपोर्ट तैयार हो गई है। एनबीटी ऑनलाइन ने इस रिपोर्ट को देखा है। इस रिपोर्ट को रेलवे के कुछ सुपरवाइजर्स ने दुर्घटना स्थल का दौरा करने के बाद तैयार किया है। इसके मुताबिक दुर्घटना की मुख्य वजह सिगनल की गड़बड़ी है।

ड्राइवर ने सिगनल का पालन किया
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि 12841, कोरोमंडल एक्सप्रेस के ड्राइवर को बहनागा बाजार में थ्रू लाइन का ग्रीन सिगनल मिला। वह ट्रेन को 138 किलोमीटर प्रित घंटे की रफ्तार में ले जा रहा था। लेकिन कांटा कुछ ऐसा बना हुआ था कि ट्रेन मेन लाइन पर ही जाने के बजाय लूप लाइन में चली गई। वहीं इसकी एक मालगाड़ी से जबरदस्त टक्कर हुई।

कोरोमंडल के 21 डिब्बे पटरी उतरे
इस रिपोर्ट के मुताबिक मालगाड़ी से टक्कर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इनमें से कुछ डिब्बे तो पलट गए हैं। कुछ डिब्बे अप मेन लाइन पर हैं, कुछ डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए हैं। कुछ डिब्बे डाउन मेन लाइन की तरफ भी चले गए। वहां कोहराम मच गया।

इस बीच आई बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट
इसी बीच डाउन मेन लाइन पर बेंगलुरु से हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट आ गई। इसकी कोरोमंडल एक्सप्रेस से टक्कर हो गई। इसमें हावड़ा सुपरफास्ट के भी दो डिब्बे बेपटरी हो गए। इसके डिब्बे भी पलट गए।

कितने की क्षति हुई?
इस दुर्घटना से रेलवे को कितने की क्षति हुई, इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया गया है। इसका असेसमेंट बाद में किया जाएगा। फिलहाल रेलवे का ध्यान राहत और बचाव कार्यों पर है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...