11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयघर से बाहर नहीं जाना है और पत्नी हॉस्पिटल में एडमिट, क्या...

घर से बाहर नहीं जाना है और पत्नी हॉस्पिटल में एडमिट, क्या सिसोदिया की आज हो पाएगी मुलाकात

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शनिवार अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए तिहाड़ जेल से घर पहुंचे। हालांकि वह जैसे ही अपने आवास पहुंचे उससे पहले ही उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। मनीष सिसोदिया की पत्नी को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सिसोदिया को शाम बजे ही वापस जेल आना होगा ऐसे में यह सवाल है कि क्या वह अपनी पत्नी से मिल सकेंगे। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के मुताबिक सिर्फ उनको अपने आवास पर ही जाने की इजाजत मिली थी। ऐसे में शायद बिना मिले ही उनको वापस लौटना पड़ेगा।

जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को सिसोदिया को उनके आवास पर ले जाने का निर्देश दिया था। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति दी गई थी। आज तिहाड़ प्रशासन की ओर से सिसोदिया को उनके आवास ले जाया गया। इस दौरान उनसे मीडिया से बात करने की इजाजत नहीं है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) नेता सिसोदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिसोदिया को सुरक्षा घेरे में सुबह करीब उनके आवास पर ले जाया गया। उन्हें शाम पांच बजे वापस जेल आना होगा।हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि पत्नी से मुलाकात के लिए जेल से बाहर आने के दौरान सिसोदिया मीडियाकर्मियों से या अपने परिवार से इतर किसी अन्य व्यक्ति से बात नहीं करेंगे। वह फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल भी नहीं करेंगे।सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को आबकारी घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था और वह तब से हिरासत में हैं। उच्च न्यायालय ने 30 मई को सीबीआई के मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...