9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयओडिशा ट्रेन हादसे से पहले कानपुर की घटना से दहला था हर...

ओडिशा ट्रेन हादसे से पहले कानपुर की घटना से दहला था हर इंसान, 152 शवों की पहचान को 15 दिन तक देशभर से आए लोग

Published on

कानपुर देहात

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में 288 लोगों की मौत की खबर से हर तरफ शोक की लहर है। इस हादसे के दर्द को कानपुर देहात के वाशिंदे बहुत अच्छे से महसूस कर रहे हैं। इसकी वजह है कि वर्ष 2016 में पुखरायां में इंदौर-राजेंद्र नगर (पटना) एक्सप्रेस डिरेल हो गई थी, इस हादसे में 152 लोगों की मौत हुई थी। ओडिशा की घटना के बाद जिले के लोग उस हादसे की कल्पना कर चर्चा कर रहे हैं, जो हृदयविदारक मंजर लोगों ने यहां आज के 7 साल पहले देखा था। हर तरफ शव दिख रहे थे और चीख सुनाई पड़ रही थीं। आज भी लोग वो मंजर याद कर लोग सहम जाते हैं।

20 नवंबर 2016 दिन रविवार रात करीब तीन बजे इंदौर से राजेंद्र नगर (पटना) जा रही एक्सप्रेस ट्रेन तेज धमाके के साथ डिरेल हो गई थी। आसपास के ग्रामीण पहले तो काफी देर तक समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या। फिर बाहर निकल कर लोगों ने देखा तो कानपुर-झांसी रेलवे लाइन की तरफ से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थीं, जो जिस हाल में था वो रेलवे पटरी की तरफ भागा। सूचना अफसरों को हुई तो जिले के डीएम, एसपी पूरे लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे। फिर राहत और बचाव का कार्य शुरु हुआ। ग्रामीणों ने ट्रेन की बोगियों में फंसे लोगों को बाहर निकालने की हर संभव कोशिश करते हुए प्रशासन की मदद की।

घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक शव
पुखरायां में रेल हादसे के बाद सूरज की पहली किरण निकली तो घटनास्थल पर लोगों को वहां शव ही नजर आ रहे थे। हर तरफ चित्कारें सुनाई दे रही थीं। राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों को प्राथमिकता थी कि घायलों को पहले निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जाए। इसके लिए 50 से अधिक एंबुलेंस लगाई थीं। आसपास के जनपदों से भी एंबुलेंस बुला ली गई थीं। एनडीआरएफ की टीम एक के बाद एक शव निकाल कर घटना स्थल के पास लाइन से रखती जा रही थी। इन शवों को पोस्टमॉर्टम भेजने के लिए लगातार वाहन लगे थे। घटनास्थल से लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस तक शव ही नजर आ रहे थे। प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती थी कि शवों की शिनाख्त कैसे की जाए।

जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे वो मंजर
पुखरायां में घटनास्थल पर जिले के कई गांव और कस्बों से लोग वहां एकत्र हो गए थे। हर कोई वहां मदद करना चाह रहा था। ओडिशा की घटना के बाद लोगों के जहन में पुखरायां हादसे की तस्वीरें तैरने लगी हैं। खासतौर पर सुबह की पहली किरण के साथ हादसे का मंजर देखने वाले पुखरायां के लोग ओडिशा की घटना को लेकर बहुत दुखी हैं। कानपुर देहात के लोगों ने वह तबाही और भीषण मंजर आंखों से देखा है, जिसे शायद ही वह अपनी जिंदगी में भूल पाएंगे।

मरने वालों में 46 महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल थे
पुखरायां हादसे में कुल 152 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 46 महिलाएं व चार बच्चे भी शामिल थे। कई दिनों तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। भयाहवता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सामान और शवों का कोई वारिस नहीं मिल रहा था। आखिर में जिला प्रशासन ने कई कोल्ड स्टोरेज खाली कराकर वहां शव रखवाए। हादसे के 15 दिन बाद तक देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आकर शवों की शिनाख्त करते रहे

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...