9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'एक शव को दो बार गिन लिया…', मौत के आंकड़े को लेकर...

‘एक शव को दो बार गिन लिया…’, मौत के आंकड़े को लेकर ही रेलवे कन्फ्यूज! अब जारी किया ये बयान

Published on

नई दिल्ली

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (3 जून) को हुए रेल हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और दुर्घटनास्थल पर पटरियों की मरम्मत का काम जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि डाउन मेन लाइन आज बहाल कर दी गई है। इस बीच रेलवे ने बताया कि शवों की गिनती के मामले में कुछ गलती हो गयी है।

मरने वालों की संख्या 275
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने रविवार को कहा, “कल रेलवे ने साझा किया था कि मरने वालों की संख्या 288 हो चुकी है। कल रात DM और उनकी पूरी टीम ने एक-एक शव की जांच की। DM द्वारा डेटा की जांच की गई और पाया गया कि कुछ शवों की दो बार गिनती की गई है इसलिए मरने वालों की संख्या को संशोधित कर 275 कर दिया गया है।” प्रदीप जेना ने कहा कि भुवनेश्वर 1175 घायलों में से 793 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

शाम तक 2 लाइनें बहाल हो जाएंगी
सदस्य संचालन व्यवसाय जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर ट्रैक ठीक करने का काम जारी है। शाम तक 2 लाइनें बहाल होने की संभावना है। शाम के करीब 8 बजे तक 2 लाइनें हमें मिल जाएंगी, जिस पर गाड़ी धीमी गति से निकलनी शुरू हो जाएगी। मामले की जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया लगता है कि सिग्नल के कारण कोई समस्या हुई होगी।”

जया वर्मा ने कहा, “रेलवे ने हादसे के बाद सबसे पहले राहत और बचाव कार्य किया उसके बाद मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। बहानागा स्टेशन पर 4 लाइने हैं। इसमें 2 मेन लाइन है। लूप लाइन पर एक माल गाड़ी थी। स्टेशन पर ड्राइवर को ग्रीन सिग्नल मिली थी। दोनों गाड़ियां अपने पूरे गति पर चल रही थी। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि सिग्नल में गड़बड़ी हुई है। घटना की चपेट में सिर्फ कोरोमंडल एक्स्प्रेस आई थी।”

बालासोर ट्रेन हादसे की वजह पता चली- अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन हादसे की असल वजह की पहचान कर ली गई है और हादसे से प्रभावित हुई पटरियों की सामान्य सेवाओं के लिए बुधवार तक मरम्मत किए जाने की उम्मीद है। दुर्घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हादसे की वजह रेलवे सिग्नल के लिए प्वाइंट मशीन और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली से संबंधित है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...