12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराजनीतिअमित शाह से मिलने पहुंचे पहलवान, दो घंटे की मुलाकात में बृजभूषण...

अमित शाह से मिलने पहुंचे पहलवान, दो घंटे की मुलाकात में बृजभूषण की गिरफ्तारी पर की बात

Published on

नई दिल्ली

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्वतमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवान शनिवार देर रात गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। 28 मई को खाप पंचायतों ने मेडल बहाने जा रहे पहलवानों को रोका था और पांच दिन की मौहलत मांगी थी। इस मौहलत के खत्म होने से पहले ही खिलाड़ी अमित शाह से मिलने पहुंचे।

गृहमंत्री अमित शाह के घर पहुंचे पहलवान
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक यह बैठक दो घंटे तक चली और आधी रात के बाद जाकर खत्म हुई। इस मुलाकात के दौरान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और कुछ कोच शामिल हुए थे। यह पूछे जाने पर कि मुलाकात के दौरान क्या बात हुई, बजरंग ने कहा- ‘हमने गृहमंत्री से बात की है। इसके अलावा मैं कुछ और नहीं कह सकता’।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों ने अमित शाह से बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है और जल्द से जल्द चार्जशीट दायर करने को कहा। इसके बाद गृह मंत्री ने पहलवानों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। पुलिस को जांच के लिए समय देने की जरूरत है।

बजरंग पूनिया ने महापंचायत में लिया हिस्सा
इस बैठक के बाद रविवार को बजरंग पूनिया सोनीपत में हुई महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने यहां पिछली महापंचायतों में न आने के कारण माफी मांगी और साथ ही यह भी कहा कि फिलहाल कोई फैसला न किया जाए।बजरंग ने यहां बताया कि खिलाड़ी जल्द ही एक महापंचायत का आयोजन करेंगे। जगह और तारीख तय होने के बाद वह सबको इस बारे में जानकारी देंगे। इस ओलंपिक मेडलिस्ट ने कहा कि जल्द ही सभी संगठनों को एक मंच पर लाने की जरूरत है ताकी अलग-अलग बंटे नहीं। इसी पंचायत में अगला फैसला लिया जाएगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक द्वारा आत्मघाती...

राजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई 55 लाख...