12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या बाबा बागेश्वर को ओडिशा ट्रेन हादसे की थी जानकारी? खुद किया...

क्या बाबा बागेश्वर को ओडिशा ट्रेन हादसे की थी जानकारी? खुद किया ये खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ था. इस हादसे में 275 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, 1100 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. अब इस हादसे को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सुर्खियों में बना है. दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया है कि उन्हें ऐसी घटनाओं का पहले ही अनुभव हो जाता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि घटनाओं का पता होना और उनका टाला जाना अलग अलग है.

दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें बालासोर जैसी घटनाओं का पहले से अंदेशा हो जाता है क्या? इस पर धीरेंद्र ने कहा कि संकेतों का अनुभव होता है. पता होना अलग, टालना अलग है. श्रीकष्ण भगवान को भी पता था कि महाभारत होगी, लेकिन वे टाल नहीं सके.

धीरेंद्र शास्त्री ने ओडिशा की घटना पर जताया दुख
बागेश्वर बाबा ने हादसे पर दुख भी जताया और संवेदना भी जाहिर की. उन्होंने कहा, आज विचित्र घटना घटी है. मैं प्रार्थना करता हूं कि देश में कभी ऐसी घटनाएं न घटे. उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की.

ट्रोल हो रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने चमत्कार के लिए पिछले कुछ महीनों से देशभर में चर्चित हैं. वे पर्ची निकालकर हर किसी के अतीत में झांक लेने का दावा करते हैं. कई बार वे भविष्यवाणी भी करते नजर आते हैं. लेकिन बालासोर ट्रेन एक्सिडेंट के बारे में धीरेंद्र शास्त्री ने जो दावा किया, उसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है.

यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि जब बाबा में भविष्य देखने की शक्ति है तो उन्होंने बालोसर ट्रेन हादसे को क्यों नहीं टाला? या पहले से हादसे की जानकारी क्यों नहीं दी ताकि हादसा टाला जाए. इसी तरह से लोग कई तरह के सवाल धीरेंद्र शास्त्री से पूछ रहे हैं.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...