9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयमौत का पूल बना स्कूल का स्वीमिंग पूल, नहाने के दौरान डूबने...

मौत का पूल बना स्कूल का स्वीमिंग पूल, नहाने के दौरान डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत

Published on

नई दिल्ली

बाहरी उत्तरी दिल्ली के अंतर्गत नरेला थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के अंदर बने प्रांगण में बने स्विमिंग पूल में 12 साल के एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। शाम के वक्त स्विमिंग पूल बाहरी लोगों के लिए भी खोल दिया जाता है और स्विमिंग पूल के केयरटेकर प्रति व्यक्ति के हिसाब से एक फीस लेकर तैरने के लिए स्विमिंग पूल में अनुमति देते हैं। इसी स्विमिंग पूल में एक बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है।

स्विमिंग पूल में आज सोमवार शाम के वक्त 12 साल का रजब भी अपने मामा के साथ नहाने के लिए पहुंचा। दरअसल रजब गर्मी की छुट्टियों में अपने मामा के घर आया हुआ था और मामा के साथ स्विमिंग पूल में नहाने के लिए पहुंचा और स्विमिंग पूल में गहरा पानी होने की वजह से बच्चे की डूबकर मौत हो गई। इस बाबत स्विमिंग पूल के केयरटेकर का कहना है कि रजब को दूसरे बच्चे गहरे पानी में ले गए। इस दौरान हादसा हुआ है और जिन बच्चों को तैरना नहीं आता था वह बच्चे उसको लेकर के गए, जिस वजह से वह डूब गया।

इस बीच सवाल यह खड़ा होता है कि क्यों इस तरह के बच्चों को इतने ज्यादा गहरे पानी में जाने दिया गया। जिन बच्चों को तैरना नहीं आता उनके लिए क्यों नहीं एक अलग से कम पानी की व्यवस्था की गई। फिलहाल नरेला थाना पुलिस लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...