9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'पत्नी से मिल सकते हैं पर नहीं मिलेगी जमानत', हाईकोर्ट ने खारिज...

‘पत्नी से मिल सकते हैं पर नहीं मिलेगी जमानत’, हाईकोर्ट ने खारिज की मनीष सिसोदिया की याचिका

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट से मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। सिसोदिया की ओर से हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए बीमार पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला दिया गया लेकिन कोर्ट से जमानत से इनकार कर दिया। हालांकि मनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी सीमा सिसोदिया से मिल सकेंगे। सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

हाईकोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पत्नी से मिल सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि सीमा सिसोदिया घर या अस्पताल जहां भी हो उनके मनीष सिसोदिया मुलाकात सकते हैं। बता दें कि मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से 6 महीने के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी। उनकी ओर से हाईकोर्ट में कहा गया कि उनकी देखभाल करने वाले सिसोदिया अकेले हैं।

इससे पहले 30 मई को मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। कोर्ट ने कहा था कि सिसोदिया एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ आरोप बहुत गंभीर प्रकृति के हैं। इसीलिए उनकी जमानत याचिका खारिज की जाती है।

सिसोदिया को क्यों किया गया गिरफ्तार
बता दें कि मनीष सिसोदिया को इसी साल 9 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली में नवंबर 2021 में आम आदमी पार्टी सरकार ने आबकारी नीति को लागू किया था। जिसके बाद इस पॉलिसी को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे, पिछले साल सितंबर में इसे वापस ले लिया गया। इस मामले की जांच ईडी और सीबीआई कर रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...