11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeखेलचौधरी बन रहे पाकिस्तान को भारत ने कसकर पटका, एशिया कप छोड़...

चौधरी बन रहे पाकिस्तान को भारत ने कसकर पटका, एशिया कप छोड़ भागेगा बाबर का देश!

Published on

कराची

श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रस्तावित ‘हाइब्रिड मॉडल’ को खारिज करने के बाद मेजबान पाकिस्तान सितंबर में होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से हट सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख नजम सेठी की आरे से दिए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान को एशिया कप के तीन या चार मुकाबले स्वदेश में कराने थे जबकि भारत के मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जा सकते थे।

पाकिस्तान में नहीं खेलना चाहते श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश
भारत के सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने के बाद यह प्लान पेश किया गया था। हालांकि अब यह स्पष्ट हो गया है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सभी ने टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर आयोजित कराने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का समर्थन किया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘अब यह सिर्फ औपचारिकता रह गई है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य वर्चुअल या सदस्यों की मौजूदगी में बैठक करें।’

पाकिस्तान की हुई गजब बेइज्जती
उन्होंने कहा, ‘पीसीबी को अब पता है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया कप के लिए उसके हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव का समर्थन नहीं कर रहे।’ सूत्र ने कहा कि सेठी पहले ही अपनी क्रिकेट मैनेजमेंट टीम के सदस्यों और संबंधित सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं जिससे कि स्वदेश में एशिया कप के मुकाबलों की मेजबानी का मौका नहीं मिलने की स्थिति में पाकिस्तान के रुख पर चर्चा कर सकें।

अब पाकिस्तान की नाक की बात, टूर्नामेंट से होगा बाहर
सेठी ने बार-बार कहा है कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की जगह तटस्थ देश में होता है तो वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगा और सूत्र ने कहा कि पीसीबी एशिया कप का बहिष्कार कर सकता है। एसीसी के एक सूत्र ने कहा, ‘पाकिस्तान के पास केवल दो विकल्प हैं। टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर खेले या टूर्नामेंट से हट जाए।’ उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है तब भी इसे एशिया कप कहा जाएगा लेकिन प्रसारणकर्ता पाकिस्तान की अनुपस्थिति में सौदे पर फिर से बातचीत करेगा।’

भारत ने निकाली पाकिस्तान की ‘श्रीलंका काट’
श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भारत सभी ने यह रुख अपनाया है कि पाकिस्तान और साथ ही किसी अन्य देश में एशिया कप की मेजबानी करना तार्किक या वित्तीय रूप से संभव नहीं है और इसे एक देश श्रीलंका में आयोजित किया जाना चाहिए क्योंकि भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकता है। सूत्र ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि इस साल एशिया कप पूरी तरह से रद्द हो सकता है और भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान विश्व कप से पहले 50 ओवरों के प्रारूप में एक बहु टीम प्रतियोगिता खेल सकते हैं।

एशिया कप पर भी लटकी तलवार
सूत्र ने कहा, ‘इस बात की पूरी संभावना है कि इस साल एशिया कप का आयोजन नहीं हो पाएगा क्योंकि पाकिस्तान और भारत के मैचों के बिना प्रसारणकर्ता के उतनी राशि की पेशकश करने की संभावना नहीं है जितनी वे पाकिस्तान की मौजूदगी में एसीसी को दे रहे थे।’ सूत्र ने कहा कि भारत भी एशिया कप नहीं होने की स्थिति में उसी समय स्वदेश में चार या पांच देशों के टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी कर रहा है।

तिलमिलाया पाकिस्तान
श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के फैसले का इन बोर्ड के पीसीबी के साथ संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ता है, यह देखा जाना बाकी है। पाकिस्तान ने श्रीलंका के दो टेस्ट के दौरे के दौरान वहां कुछ एकदिवसीय मैच खेलने के प्रस्ताव को पहले ही खारिज कर दिया है। श्रीलंका के एशिया कप के सभी मुकाबलों की मेजबानी की पेशकश करने के बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया। सूत्र ने कहा कि हालिया घटनाक्रम पाकिस्तान को विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने के लिए मजबूर कर सकता है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...