10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedऐसा बॉस किसी को ना मिले! प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए की गई...

ऐसा बॉस किसी को ना मिले! प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए की गई यह हरकत देखकर चौंक जाओगे

Published on

नई दिल्ली

एक बॉस अपनी टीम की प्रोडक्टिविटीबढ़ाने के लिए किस हद तक जा सकता है? सोचिए-सोचिए। दुनियाभर में अलग-अलग कंपनियां कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं। कुछ तरीके कर्मचारियों को पसंद आते हैं और कुछ नहीं। जाहिर है जो तरीके कर्मचारियों को पंसद नहीं आते, उससे लंबे समय तक प्रोडक्टिविटी को बढ़ाकर नहीं रखा जा सकता है। लेकिन एक स्टोर के बॉस ने तो हद ही कर दी। इसने ऑफिस से कुर्सियां (Chairs) ही गायब करवा दीं, जिससे कर्मचारी लंच टाइम में या खाली समय में सुस्ता ना सकें। कंपनी के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर इस बारे में पोस्ट शेयर की है।

हटवा दीं कर्मचारियों की कुर्सियां
एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट शेयर कर घटना के बारे में बताया है। @u/m_zayd नाम के एक यूजर ने फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ उसने लिखा, ‘प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के नाम पर बॉस ने स्टोर से ग्राहकों की कुर्सियों को छोड़कर बाकी सभी कुर्सियों को हटवा दिया है। बॉस नहीं चाहते कि कर्मचारी खाली समय में या लंच में इन कुर्सियों पर बैठकर सुस्ताएं। बॉस ने स्टोर में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए ऐसा किया है।’

बॉस ने खुद के लिए रखी एक कुर्सी
इस पोस्ट में एक कुर्सी की फोटो थी, जिसके पीछे ‘नोट फॉर एंप्लॉय यूज’ लिखा था। यूजर ने अपनी पोस्ट में इस बारे में बताया, ‘मजेदार बात यह है कि स्टोर के बाहर एक कुर्सी बचाकर रखी हुई थी। लेकिन वह सिर्फ मालिक के लिए थी, कर्मचारियों के लिए नहीं। उस पर नोट फॉर एंप्लॉय यूज लिखा था।’ उसने बताया कि जब वह काम पर गया तो उसे कुर्सियां गायब मिली थीं। केवल ग्राहकों की कुर्सियां और एक कुर्सी अलग से रखी हुई थी।

यूजर्स ने बॉस की ले ली क्लास
देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूजर्स ने बॉस की क्लास ले ली। लोगों ने बॉस की इस हरकत पर नाराजगी जताई। कुछ यूजर्स ने कहा कि ब्रेक टाइम तो सुस्ताने के लिए ही होता है, इसमें प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की बात क्यों हो रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे कैसे बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी’। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘इंसानियत मर गई है’।

0 एंप्लॉय डिजर्व करता है बॉस
एक यूजर ने लिखा, ‘जो एंप्लॉयर अपने कर्मचारियों से पूरी शिफ्ट के दौरान खड़े रहने की उम्मीद करता है, दरअसल वह जीरो एंप्लॉय डिजर्व करता है।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘यह प्रोडक्टिविटी घटाने का समय है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बैठने नहीं देने की पॉलिसी’ मैनेजर्स द्वारा लायी गई सबसे बड़ी बेवकूफी वाली चीज है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...