9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबृजभूषण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, यौन शोषण मामले...

बृजभूषण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, यौन शोषण मामले में स्टाफ और करीबियों के बयान दर्ज करेगी SIT

Published on

ई दिल्ली

निवर्तमान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के स्टाफ और करीबियों से पूछताछ की है। दिल्ली पुलिस बयान दर्ज करने के लिए बृजभूषण शरण सिंह के घर लखनऊ और गोंडा पहुंची। बृजभूषण शरण सिंह के घर पर दिल्ली पुलिस ने उनके स्टाफ का बयान दर्ज किया।

पुलिस ने 137 लोगों के बयान दर्ज किए
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के घर पर और उनके साथ काम करने वाले लोगों के नाम-पते और पहचान पत्र सबूत के तौर पर जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुल 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस की टीम वापस दिल्ली लौट आई। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसी के साथ अब तक पुलिस ने 137 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी और 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ यौन शोषण के दो मामले दर्ज किए थे। पहला मामला नाबालिग लड़की की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है। वहीं दूसरा मामला अन्य महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

वहीं धरना दे रहे पहलवान जंतर मंतर से लौट गए हैं और उन्होंने वापस रेलवे की ड्यूटी जॉइन कर ली है। हालांकि पहलवानों ने कहा कि उनका प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। साथ ही पहलवानों ने एक बार फिर दोहराया कि उनकी लड़ाई बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ है, सरकार के नहीं।

पहलवानों ने अमित शाह से की मुलाकात
बता दें कि बीते शनिवार को पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक भी मौजूद थीं। बैठक के बाद पहलवानों ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। हालांकि उन्होंने कहा था कि बैठक बेनतीजा रही थी। जबकि इस बैठक के बाद सोमवार को ही बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट रेलवे में अपनी जॉब पर वापस लौट आए हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...