8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकेरल में मॉनसून आने में क्यों हो रही है देरी? जानिए इसका...

केरल में मॉनसून आने में क्यों हो रही है देरी? जानिए इसका क्या होगा असर

Published on

नई दिल्ली,

जून का महीना चल रहा है और देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव परेशान कर रही है. लोगों को अब मॉनसून की एंट्री के साथ राहत की उम्मीद है लेकिन मॉनसून लेट हो चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून के आने में देरी होगी. सामान्य स्थिति में मॉनसून 1 जून को केरल के तट से टकरा जाता है लेकिन आईएमडी ने पहले ही मामूली देरी के साथ इसके 4 जून तक पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन अब इसमें और देरी होती नजर आ रही है. आइये जानते हैं इसकी वजह.

मॉनसून में क्यों हो रही देरी?
मौसम विभाग का कहना कि मॉनसून के केरल पहुंचने की स्थितियों में बदलाव आया है. IMD ने इसके केरल पहुंचने की नई तारीख तो नहीं बताई लेकिन माना जा रहा है कि अभी तीन-चार दिन लग सकते हैं. IMD ने कहा कि दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है. इससे अगले दो दिनों में इसकी तीव्रता केरल तट की ओर मॉनसून की प्रगति को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है. आईएमडी ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिण पूर्व अरब सागर पर बादल का द्रव्यमान अधिक संगठित और केंद्रित है. वहीं, केरल तट के पास बादलों में कुछ कमी आई है. इसके चलते मॉनसून में देरी हो रही है.

कब आएगा मॉनसून?
आईएमडी ने मॉनसून के आने की कोई तारीख नहीं दी है लेकिन निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि केरल में मॉनसून की शुरुआत 8 जून या 9 जून को हो सकती है, लेकिन इसके “कमजोर और हल्के प्रवेश” की उम्मीद है. स्काईमेट वेदर ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर में तेज होने की उम्मीद है और मध्य सप्ताह के आस-पास और मजबूत हो सकता है. अरब सागर में ये शक्तिशाली मौसम प्रणालियां मॉनसून की प्रगति को खराब करती हैं. इनके प्रभाव में, मॉनसून की धारा तटीय भागों तक तो पहुंच सकती है, लेकिन पश्चिमी घाटों से आगे बढ़ने के लिए इन्हें संघर्ष करना पड़ेगा. स्काईमेट ने पहले 7 जून को केरल में मॉनसून की शुरुआत की भविष्यवाणी की थी, जिसके तीन दिन के आगे या पीछे होने की संभावना जताई गई थी.

कैसे तय होता है कि मॉनसून आ गया?
भारतीय मौसम विभाग द्वारा देश में मॉनसून आने की घोषणा तब की जाती है जब केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में मॉनूसन की शुरुआत की घोषणा करने वाले 8 स्टेशनों में लगातार दो दिनों तक कम से कम 2.5 मिमी बारिश हो. इस स्थिति में आईएमडी मॉनसून आने की जानकारी देता है. 8 जून या 9 जून को ये निर्धारित वर्षा हो सकती है. हालांकि, शुरुआत में ये नरम और हल्का प्रवेश कर सकता है.

मौसम पर क्या होगा असर?
वैज्ञानिकों ने कहा कि केरल में मॉनसून के देरी से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि मॉनसून देश के अन्य हिस्सों में भी देरी से पहुंचेगा. इसके अलावा, यह मौसम के दौरान देश में कुल वर्षा को प्रभावित नहीं करता है. आईएमडी ने पहले कहा था कि एल नीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मौसम में भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है.

कहां कितनी बारिश की उम्मीद?
उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है. पूर्व और उत्तर पूर्व, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीप में 94-106 प्रतिशत के साथ सामान्य वर्षा होने की उम्मीद है. लंबी अवधि में ये 87 सेंटीमीटर हो सकती है.

कितनी होती है सामान्य बारिश?
आईएमडी के मुताबिक, 50 साल के 87 सेमी के औसत के साथ 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को ‘सामान्य’ माना जाता है. दीर्घावधि में औसत 90 प्रतिशत से कम वर्षा को ‘कम’ माना जाता है. 90 प्रतिशत और 95 प्रतिशत के बीच ‘सामान्य से नीचे’, 105 प्रतिशत और 110 प्रतिशत के बीच ‘सामान्य से ऊपर’ और 100 प्रतिशत से अधिक बारिश को’अधिक’ माना जाता है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...