नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम सामान्य ही रहा। दिनभर तेज धूप के साथा बादलों की आंख-मिचौली भी जारी रही। लेकिन, शाम होते ही इसमें धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 घंटे में तेज गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
