12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedआदिपुरुष का एक्शन ट्रेलर लॉन्च, 'रावण' से लड़ते दिखे 'राम', जमा हुई...

आदिपुरुष का एक्शन ट्रेलर लॉन्च, ‘रावण’ से लड़ते दिखे ‘राम’, जमा हुई हजारों की भीड़

Published on

प्रभास और कृति सेनन स्टार फिल्म आदिपुरुष का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका एक्शन ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया. इंतजार खत्म हुआ. तिरुपति में हुए मेगा इवेंट में फिल्म का एक्शन ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

आदिपुरुष का एक्शन ट्रेलर
फिल्मी फैंस को आदिपुरुष की रिलीज का इंतजार है. फिल्म रिलीज में अब चंद दिन बचे हैं. सिनेमाहॉल में फिल्म रिलीज करने से पहले तिरुपति में इसका एक्शन ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. तिरुपति में फिल्म का एक्शन ट्रेलर देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग जमा हुए. लक्ष्मण’ ने TV से शुरू किया था करियर, अब पलटेगी किस्मत?

फिल्म का एक्शन ट्रेलर 2 मिनट 24 सेकेंड का है. इससे पहले जो ट्रेलर रिलीज हुआ, उसमें लोगों को भगवान राम की भवानाएं देखने को मिली. वहीं अब एक्शन ट्रेलर में लोगों को प्रभु राम और रावण के बीच युद्ध देखने को मिला. आदिपुरुष का दमदार ट्रेलर भगवान राम की गाथा बयां कर रहा है. एक्शन ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे रावण छल से मां सीता का अपहरण करता है. जब श्रीराम को इस बात की खबर मिलती है, तो वो रावण से कहते हैं कि ‘मैं न्याय के दो पैरों से अन्याय के दस सिर कुचलने आ रहा हूं. आ रहा हूं अपनी जानकी को ले जाने. आ रहा हूं अधर्म को खत्म करने.’

कैसा है ट्रेलर?
आदिपुरुष का नया ट्रेलर आपको राम भक्ति में लीन करता है. स्क्रीन पर राम और सीता देखकर भावुक होना लाजमी है. प्रभु राम के किरदार में प्रभास की एक्टिंग दिल छू लेने वाली है. वहीं मां सीता के किरदार में कृति सेनन अपने एक्सप्रेशन से सब कुछ कहती दिखीं. रावण के रोल में सैफ अली खान भी उम्दा एक्टिंग करते दिखे. फिल्म के VFX भी कमाल के हैं.

क्रेजी हुए फैंस
तिरुपति के ग्राउंड में जिस तरह फिल्म का एक्शन ट्रेलर देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई. वो देखकर कहा जा सकता है कि आदिपुरुष उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म करेगी. ट्रेलर के दौरान का भव्य नजारा फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी बयां कर रहा है. इवेंट में पहुंचे लोग वहां जय श्री राम के नारे लगाते दिखे. वहीं कई फैंस ग्राउंड में प्रभास-प्रभास भी चिल्लाते नजर आए. शायद ही किसी फिल्म के लिए ऐसा दृश्य पहले देखा गया होगा.

मौजूद रहे कृति सेनन-प्रभास
आदिपुरुष के एक्शन ट्रेलर के दौरान वहां कृति सेनन, प्रभास और फिल्म के निर्देशक ओम राउत मौजूद थे. तीनों ही फिल्म के प्रति लोगों का प्यार देखकर बेहद खुश नजर आए.

मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला
आज से 10 दिन बाद आदिपुरुष बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी. इससे पहले मेकर्स ने एक बड़ा फैसला किया है. असल में स्क्रीनिंग के दौरान हर थियेटर में एक सीट खाली रहेगी. ये सीट भगवान हनुमान को समर्पित की जाएगी. ऐसा भगवान हनुमान के प्रति लोगों की आस्था का जश्न मनाने के मकसद से किया जाएगा. मेकर्स के बयान में लिखा है- जब भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान प्रकट होते हैं.आदिपुरुष बड़े बजट की मूवी है, जो 500 करोड़ में बनी है. फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका में हैं. वहीं कृति सेनन मां सीता का रोल अदा कर रही हैं. सैफ अली खान मूवी में रावण के किरदार में नजर आएंगे.

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...