8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयघर के बक्से में मिली भाई-बहन की लाश, दम घुटने से दोनों...

घर के बक्से में मिली भाई-बहन की लाश, दम घुटने से दोनों मासूमों की मौत की आशंका

Published on

नई दिल्ली

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक बक्से में भाई-बहन की लाश मिली है। दोपहर में खाने के बाद घर से निकले थे। जब काफी देर तक नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई। काफी तलाश के बाद एक संदूक में दोनों भाई-बहन बंद मिले। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इनकी पहचान 8 वर्षीय नीरज और 6 वर्षीय आरती के रूप में हुई है।

डीसीपी राजेश देव ने बताया की प्राथमिक जांच में बच्चों के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। यह दुर्घटनावश दम घुटने का मामला लग रहा है। तत्काल दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही मौके पर जांच के लिए पहुंची एफएसएल और क्राइम टीम के रिपोर्ट के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शाम करीब 4 बजे जामिया नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि जोगा बाई एक्सटेंशन के मकान नंबर एफ 2 में दो बच्चों के शव मिले हैं। दोनों के शव मकान में रखे लकड़ी के एक पुराने बक्से में मिले थे। जांच में पता चला कि दोनों बच्चे उक्त प्रॉपर्टी के चौकीदार बलबीर के बच्चे हैं। बलबीर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहीं रहता है।

उसने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब तीन बजे दोनों बच्चों ने साथ खाना खाया था। इसके बाद 3.30 में दोनों खेलने निकल गए थे। थोड़ी देर बाद जब बलबीर कमरे से निकला तो बच्चे नहीं दिखे। आस-पास के बच्चों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता न चला तो वह अपनी पत्नी के साथ बच्चों को ढूंढने लगा। इसी दौरान उन्हें कमरे में रखे संदूक में दोनों बच्चे बेसुध मिले। तत्काल बच्चों को अस्पताल ले गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...