12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिबनेगी बात? खेल मंत्री के घर चल रही 'महापंचायत', पहलवानों संग राकेश...

बनेगी बात? खेल मंत्री के घर चल रही ‘महापंचायत’, पहलवानों संग राकेश टिकैत भी मौजूद

Published on

नई दिल्ली

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पर पहलवान बजरंग पूनिया और किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे हुए हैं। पहलवानों के प्रोटेस्ट को किसान और खाप पंचायतें अपना समर्थन दे रही हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े पहलवानों को आज खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बातचीत के लिए बुलाया था। कुछ देर पहले टिकैत की कार खेल मंत्री के आवास में दाखिल हुई। आज सुबह से ही सोनीपत से पहलवानों का दिल्ली आना शुरू हो गया है। इससे पहले साक्षी ने बताया था कि अभी बातचीत का समय तय नहीं है। दरअसल, खेल मंत्री ने आधी रात को ट्वीट कर बताया था कि सरकार पहलवानों से बातचीत करना चाहती है। उन्हें चर्चा के लिए बुलाया गया है।

खेल मंत्री की तरफ से पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाए जाने पर साक्षी मलिक ने कहा है कि हम सरकार के प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे। जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम मानेंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें। बैठक के लिए अभी कोई समय तय नहीं है। पहलवानों ने शर्त भी रखी है कि मीटिंग ओपन होगी। बंद दरवाजे में कुछ नहीं होगा। मीडिया और पहलवानों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आधी रात के बाद ट्वीट किया, ‘सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छुक है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने बातचीत के लिए पहलवानों को एक बार फिर आमंत्रित किया है।’ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई दिनों से पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बृजभूषण पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि भाजपा के सांसद ने इन आरोपों को खारिज किया है।

दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के सिलसिले में उनके सहयोगियों और यूपी के गोंडा में उनके घर पर काम करने वाले लोगों के मंगलवार को बयान दर्ज किए थे। उधर, जिस नाबालिग के बयान के आधार पर सिंह के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, उसका बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत एक बार फिर दर्ज किया गया है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...