12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedऐपल हुआ मीरा का दीवाना! कंपनी ने की बड़ी डील, अमेरिकी सेना...

ऐपल हुआ मीरा का दीवाना! कंपनी ने की बड़ी डील, अमेरिकी सेना से रहा है लिंक

Published on

अमेरिकी दिग्गज कंपनी ऐपल ऑग्मेंटेड रियलिटी यानी एआर स्टार्टअप मीरा (Mira) का दीवाना हो गया है। ऐपल ने मीरा स्टार्टअप को खरीद लिया है। हालांकि यह डील कितने रुपये में हुई है? फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मीरा स्टार्टअप के संस्थापक Ben Taft है। उन्होंने स्टार्टअप की शुरुआत साल 2016 में की थी। यह स्टार्टअप अमेरिका के लॉस एंजिल्स में स्थित है।

क्या करता है मीरा स्टार्टअप?
मीरा स्टार्टअप एआर हेडसेट बनाने का काम करता है। जैसा मालूम होगा कि ऐपल ने विजन प्रो एआर हेडसेट लॉन्च कर दिया है। ऐसे में ऐपल अपने प्रोडक्ट को लाइटवेट और कंज्यूमर की जरूरत के हिसाब से बनाने के लिए मीरा स्टार्टअप को खरीद लिया है। मीरा की ओर से यूनिवर्सल स्टूडियो के Nintendo वर्ल्ड थीम पार्क के लिए एआर हेड बनाती रही है। साथ ही मीरा स्टार्टअप अमेरिकी सेना के लिए भी साजो-सामान बनाती है। मीरा की अमेरिकी एयरफोर्स और नेवी कंपनी के साथ साझेदारी है। हालांकि ऐपल के ओनरशिप के बाद क्या अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी जारी रहेगी? इस बारे में आने वाले दिनों में खुलासा हो सकता है। The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक मीरा अमेरिकी वायु सेना और नौसेना के साथ 702,351 डॉलर का समझौता है। हालांकि अब Apple के मीरा के कम से कम 11 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ लिया है।

ऐपल विजन प्रो
ऐपल अपने हेडसेट को सबसे अलग बनाना चाहती है। कंपनी फिलहाल विजन प्रो एआर हेडसेट को लॉन्च कर दिया है। लेकिन इसे बिक्री के लिए अगले साल तक पेश किया जाएगा। ऐसे में मीरा कंपनी इस हेडसेट के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर काम करेगी, जिससे बाजार में विजन प्रो के उतरने के बाद कंज्यूमर को ऐपल विजन प्रो को लेकर कोई शिकायत न देखने को मिले। बता दें कि विजन प्रो एआर हेडसेट की कीमत करीब 2.80 लाख रुपये है।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...