12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिये लोग चाहते हैं दिल्ली... जेल में बंद सिसोदिया का जिक्र कर...

ये लोग चाहते हैं दिल्ली… जेल में बंद सिसोदिया का जिक्र कर रो पड़े अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को जेल में बंद मनीष सिसोदिया का जिक्र करते हुए रोने लगे। एक शिक्षा संस्थान का उद्घाटन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनका सपना था। उनकी शुरू की शिक्षा क्रांति को खत्म करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। एक्साइज पॉलिसी केस में मनीष सिसोदिया अभी जेल में बंद हैं।

सिसोदिया के काम का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल का गला रुंध गया। उन्होंने कहा, ‘ये उनका सपना थ। ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए। लेकिन हम उसे खत्म नहीं होने देंगे।’ इस दौरान भीड़ सिसोदिया और केजरीवाल जिंदाबाद का नारा लगाने लगी।

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘मनीष जी ने इसकी शुरुआत की थी। उनका सपना था कि हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। इन्होंने झूठे-सच्चे आरोप लगाकर, फर्जी मुकदमे करके इतने अच्छे आदमी को इतने महीने तक जेल में डाला हुआ है। उनको लगा कि…उनको जेल में क्यों डाला हुआ है? देश में इतने बड़े-बड़े डाकू घूम रहे हैं, उनको नहीं पकड़ते। उनको मनीष सिसोदिया को इसलिए जेल में डालना है कि वह अच्छे स्कूल बना रहा है, बच्चों को अच्छी पढ़ाई दे रहा है।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर आज मनीष सिसोदिया अच्छी पढ़ाई नहीं दे रहा होता, अच्छे स्कूल नहीं बना रहा होता तो उसको जेल में नहीं भेजते। किसी हालत में जेल में नहीं भेजते। उन्हें तकलीफ हो रही है कि इस तरह से अच्छे-अच्छे स्कूल बन रहे हैं, आम आदमी पार्टी का प्रचार हो रहा है चारों तरफ। मैं जहां भी जाता हूं देश के अंदर तो सब एक ही बात करते हैं कि स्कूल बहुत अच्छे बन गए दिल्ली के। बच्चों के नतीजें बड़े अच्छे आने लगे। गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लग गई। इसीलिए उनको तकलीफ हो रही है। अगर मनीष सिसोदिया जी शिक्षा पर आपके लिए काम नहीं करते तो उनको जेल नहीं होती। हमें उनके सपने पूरे करने हैं। उनके काम को नहीं रोकना है। उम्मीद है वह बहुत जल्दी बाहर आएंगे। ‘

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...