8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'मुझे फक्र है मेरे पति आज भी उसी तेवर में,' सिसोदिया से...

‘मुझे फक्र है मेरे पति आज भी उसी तेवर में,’ सिसोदिया से मिलकर बोलीं पत्नी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले मामले में जेल में बंद हैं. उन्हें इस साल फरवरी में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. लेकिन 103 दिन बाद वह पुलिस कस्टडी मेंं अपनी बीमार पत्नी सीमा से मिले. पति से मुलाकात के बाद सीमा सिसोदिया ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें मनीष पर फक्र है.सीमा सिसोदिया ने पत्र जारी कर कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष के खिलाफ साजिश रचने वाले खुश हो रहे होंगे कि वे अरविंद के सिपाही को जेल में डालने में कामयाब हो गए हैं.

103 दिन बाद हुई मनीष से मुलाकात
सीमा सिसोदिया ने पत्र में कहा है कि सात घंटे के लिए. वह भी इस तरह पुलिस बेडरूम के दरवाजे पर बैठी है और आपको लगातार देख रही है और आपकी हर बात सुन रही है. शायद इसलिए कहते हैं कि राजनीति गंदी है.

पत्र में कहा गया कि जब ये लोग पार्टी बना रहे थे तो उस वक्त बहुत से शुभचिंतकों से सुनने को मिला था कि पत्रकारिता और आंदोलन तक तो ठीक है पर राजनीति के चक्कर में मत पड़ो. यहां पहले से बैठे लोग काम करने नहीं देंगे और परिवार को परेशान करेंगे. लेकिन यह मनीष की जिद थी. उन्होंने अरविंद और अन्य लोगों के साथ मिलकर पार्टी बनाई और काम करके दिखाया. इन लोगो की राजनीति ने बड़े-बड़े लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की बात करने पर मजबूर किया.

उन्होंने पत्र में कहा कि पिछले तीन महीने में दुनिया की शिक्षा का इतिहास पढ़ डाला है. किस देश के किस नेता ने शिक्षा पर जिद करके काम किया और फिर वो देश आज कहां से कहां पहुंच गए हैं. जापान, चीन, सिंगापुर, इजरायल और अमेरिका. भारत की शिक्षा में क्या अच्छा हुआ और क्या कमी रह गई. आज की हमारी मुलाकात में मेरी तबियत के साथ-साथ ये भी बातें हुईं.

पत्र में कहा गया कि आज वही जिद फिर से मनीष के चेहरे पर और बातों में दिखाई दीं, जो आदमी पिछले 103 दिन से एक दरी बिछाकर फर्श पर सो रहा था. लेकिन इन सबके बावजूद आज भी उनकी आंखों में एक ही सपना है, शिक्षा के जरिए देश को खड़ा करना है, केजरीवाल के साथ मिलकर ईमानदार राजनीति करके दिखानी है. भले ही कितनी मुसीबतें आएं, कितनी साजिशें हों.

बता दें कि इससे पहले तीन जून को सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए सात घंटों के लिए जमानत दी गई थी. लेकिन सिसोदिया तिहाड़ जेल से बाहर निकलकर अपनी पत्नी से मिलने घर पहुंचे थे. लेकिन सिसोदिया के घर पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी को तबीयत बिगड़ने पर लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

सीमा सिसोदिया ने पत्र में कहा कि मुझे फक्र है कि मेरा पति आज भी अपनी उसी जिद और तेवर में है. अरविंद और मनीष के खिलाफ साजिशें कर ये लोग खुश होंगे कि अरविंद के सिपाही को जेल में डाल दिया है. पर मैं देख रही हूं कि तिहाड़ जेल की एक कोठरी में 2047 के शिक्षित और समृद्ध भारत का सपना मजबूती से बुना जा रहा है. झूठ और साजिशों के सामने ईमानदारी और शिक्षा की राजनीति का सपना जरूर जीतेगा.

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...