12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलमीटिंग के बाद पहलवानों ने कहा-15 जून तक पुलिस जांच पूरी होने...

मीटिंग के बाद पहलवानों ने कहा-15 जून तक पुलिस जांच पूरी होने का मिला समय, तब तक नहीं होगा प्रदर्शन

Published on

नई दिल्ली

पहलवानों और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बैठक समाप्त हो गई है। यह बैठक करीब 6 घंटे चली। इस बैठक के बाद साक्षी मलिक ने कहा कि पुलिस जांच पूरी होने के लिए 15 जून तक का समय सरकार ने दिया है। इस बीच पहलवान कोई प्रदर्शन नहीं करेंगे। बजरंग, रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और उनके पहलवान पति सत्यव्रत कादियान बैठक के लिए अनुराग ठाकुर के घर बुधवार सुबह पहुंचे थे।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया की अगुवाई में पहलवानों की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ यह महत्वपूर्ण बैठक हुई। सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पहलवानों के साथ समझौता करने का प्रयास जारी रखा है। इसी कड़ी में यह मीटिंग हुई।

मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों के साथ सकारात्मक बातचीत हुई। सरकार ने खुले मन से सभी विषयों पर बात की। 15 जून तक पहलवान प्रदर्शन नहीं करेंगे। खिलाड़ियों ने केस वापस लेने की मांग की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला पहलवानों को सुरक्षा दी जाएगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई है उसमें जो आरोप लगाए गए हैं उन आरोपों की जांच पूरी करके 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए। रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव 30 जून तक किया जाए। रेसलिंग फेडरेशन की आंतरिक शिकायत समिति बनाई जाए और उसकी अध्यक्षता कोई महिला करे।

इस बैठक से पहले पहलवान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे। एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ये पहलवान 23 अप्रैल से दोबारा जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...