4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलपोंटिंग ने रोहित और द्रविड़ को लताड़ा, जानें क्यों कहा- अपने ही...

पोंटिंग ने रोहित और द्रविड़ को लताड़ा, जानें क्यों कहा- अपने ही ट्रैप में फंस गया भारत

Published on

नई दिल्ली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर रिकी पोंटिंग की सोच पर रोहित शर्मा खरे नहीं उतरे। टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा ने अश्विन को नहीं रखा, जबकि रिकी पोंटिंग काफी समय से कहते आ रहे थे कि वह X फैक्टर साबित होंगे। टीम इंडिया 4 पेसर्स के साथ उतरी, जबकि एक स्पिनर के रूप में रविंद्र जडेजा हैं। शुरुआत में सफलता मिली, लेकिन जब हेड और स्मिथ मैदान पर टिक गए तो रिकी पोंटिंग ने लताड़ लगानी शुरू की।

मैच में कॉमेंट्री कर रहे पोंटिंग ने कहा कि भारत ने केवल पहली पारी के लिए टीम चुनी है। पोंटिंग ने पहले सत्र में कॉमेंट्री के दौरान कहा- भारत इस टेस्ट मैच की पहली पारी के लिए ही आक्रमण करने के जाल में फंस गया है। यह उनकी गलती है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को कोई संदेह नहीं था कि अश्विन ने जडेजा से बेहतर गेंदबाजी की होती, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में 4 लेफ्ट हैंडर्स हैं। अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए काल साबित होते हैं।

उन्होंने कहा- मैं हैरान हूं कि अश्विन को बाहर रखा गया। ऑस्ट्रेलिया के पास बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या थी। मेरे दिमाग में कोई संदेह नहीं है कि अश्विन ने बाद में टेस्ट में जडेजा की तुलना में बहुत बेहतर गेंदबाजी की होगी। बड़ा फैसला जो कि उन्हें ठाकुर और उमेश के बीच में करना था। मैं ठाकुर की ओर झुक रहा था क्योंकि वह स्ट्राइक गेंदबाज शमी और सिराज को थोड़ा ब्रेक देने के लिए मेरा वर्कहॉर्स होगा। आप कुछ ओवरों के लिए जडेजा जा सकते हैं बस टाई करने के लिए थोड़ा नीचे खेल,” उन्होंने कहा।

पोंटिंग और दिनेश कार्तिक भारत के तेज गेंदबाजों शमी, सिराज, शार्दुल और उमेश की नई गेंद से की गई लेंथ की आलोचना करते नजर आए। सिराज गेंदबाजों की पसंद थे और उन्होंने उस्मान ख्वाजा को डक पर आउट भी किया, लेकिन यह काफी नहीं था। पोंटिंग ने कहा- अगर भारत ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की होती तो 60% फुलर लेंथ की होती, जबकि 20% अच्छी लेंथ पर होती। मैंने पहले एक बात कही थी, गेंदबाजों को यह स्वीकार करना होगा कि वे हर बार ड्राइव करने वाले हैं। यहां कप्तान फील्ड सजाने को छोड़कर क्या ही कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवरों में 3 विकेट पर 327 रन बनाए हैं। ट्रैविस हेड 156 गेंदों में 22 चौके और एक छक्का के दम पर 146 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि स्टीव स्मिथ 227 गेंदों में 14 चौके के दम पर 95 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह जोड़ी आज दूसरे दिन के खेल की शुरुआत करेगी।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...