8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयटूटने लगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बना पुल, PM मोदी ने 4 महीने...

टूटने लगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बना पुल, PM मोदी ने 4 महीने पहले किया था उद्घाटन

Published on

नूंह

हरियाणा के नूंह जिले से गुजरने वाला देश का सबसे लंबा नामचीन दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बना पुल उद्घाटन के 4 महीने बाद ही टूटने लगा है। करीब 1 लाख करोड़ की लागत से बन रहे एक्सप्रेस वे लोगों के लिए उस वक्त खतरा बन गया जब बुधवार को फिरोजपुर झिरका के अंतर्गत महू गांव के समीप बना पुल (अंडरपास) का प्लास्टर टूट कर नीचे गिरने लगा। पुल से प्लास्टर गिरता देख वहां से निकलने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एक बार को वाहनों की गति भी थमती नजर आई। वाहन चालकों ने कहा कि अगर जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो एक बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता ।

ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप
गांव महूं के लोगों ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सबसे लंबे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया गया था। जिसपर सोहना से दौसा तक वाहन चालकों का सुचारू रूप से आवागमन जारी है। लोगों ने बताया कि फिरोजपुर झिरका अंतर्गत गांव महूं के पास बनाए गए पुल (अंडरपास) में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। यही कारण है कि पुल अभी से टूटकर नीचे गिरने लगा है।

4 महीने में ही पुल टूटकर नीचे गिर रहा
पुल में लगाए गए सरिया ने प्लास्टर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पुल के नीचे गिरने के दौरान, वहां से कई लोग तथा वाहन चालक निकल रहे थे। गनीमत रही किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुल को टूटकर गिरता हुआ देख लोग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे को बनाने वाली कंपनी और ठेकेदारों को कोसते नजर आए। उन्होंने कहा कि जब 4 महीने में ही पुल टूटकर नीचे गिर रहा है तो आगे क्या उम्मीद की जाए।

उद्घाटन के 4 महीने बाद ही गिरने लगा प्लास्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले स्ट्रेच का उद्घाटन गत 12 फरवरी को किया गया था। जिसके बाद एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक भी सुचारु रुप से चालू कर दिया गया था। लेकिन बुधवार को अचानक नूंह जिले में टूटकर नीचे गिरे प्लास्टर ने ठेकेदारों सहित विभागीय अधिकारियों की पोल खोल दी। लोगों का आरोप है कि दिल्ली–मुंबई–एक्सप्रेस वे को बनाने वाली कंपनी और ठेकेदारों ने अपनी जेब भरकर अधिक मुनाफा कमाने की एवज में नूंह जिले के महूं गांव के (अंडरपास) में घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल कर केंद्र सरकार को चूना लगाने का काम किया है। टूटकर नीचे गिर रहे पुल से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए संबंधित कंपनी को तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। पुल को टूटता देख लोग पुल के नीचे से डर–डर का निकल रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...