8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयचाकू की नोंक पर बदमाशों ने की लूटपाट और हत्या, उत्तर-पूर्वी दिल्ली...

चाकू की नोंक पर बदमाशों ने की लूटपाट और हत्या, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार दिन में चौथी वारदात

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मौजपुर इलाके में पांच बदमाशों ने चाकू की नोंक पर एक घर में लूट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान बदमाशों ने दो लोगों को घायल कर दिया. वहीं, एक महिला को चाकू मारकर पहले घायल किया, फिर जाते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बीते चार दिन में वारदात की यह चौथी घटना है.

जानकारी के मुताबिक, जाफराबाद इलाके के अंबेडकर बस्ती मौजपुर में देर रात पांच बदमाश लूट पाट के इरादे से घुसे थे. घर में मौजूद बुजुर्ग दंपत्ति और किराएदार ने विरोध किया, तो बदमाशों ने चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की. इस दौरान बदमाशों ने 70 साल के अब्बास, उनकी पत्नी 70 साल की शमीम और उनके 22 साल के किरायेदार जाहिद को चाकू मारकर घायल कर दिया. इसके बाद घर में रखा कैश और ज्वेलरी लूटना शुरू कर दिया.

बदमाशों ने लूट के बाद की हत्या
घर से फरार होने से पहले बदमाशों ने विरोध कर रही घायल शमीम की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इसके बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल है.वहीं, आस-पास रह रहे लोगों से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टर ने शमीम को मृत लाया हुआ घोषित कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया हत्या और लूट का मामला
जाफराबाद पुलिस ने इस पूरे मामले में हत्या और लूट की एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घर के आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...