8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयलव जिहाद के आरोपी डॉक्टर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगले आदेश...

लव जिहाद के आरोपी डॉक्टर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगले आदेश तक नहीं होगी गिरफ्तारी

Published on

नई दिल्ली

एक नर्स को धोखे से प्यार के जाल में फांसकर लिव इन में रहने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी डॉक्टर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक उत्तर प्रदेश के आरोपी मुस्लिम डॉक्टर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पीड़िता ने डॉक्टर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। महिला ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस भी दर्ज करवाया है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुस्लिम डॉक्टर को गिरफ्तारी से अंतरिम प्रोटेक्शन दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच के सामने आरोपी डॉक्टर का मामला आया। मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है और मामले में आरोपी को अंतरिम प्रोटेक्शन दे दिया है। पीड़िता ने लव जेहाद का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि उनकी जिंदगी को खतरा है।

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि मामला सहमति का है। आपसी सहमति से संबंध बनाए गए हैं। इस मामले में शिकायती कई जगह याचिकाकर्ता के साथ गई। सारी कवायद पैसे ऐंठने की है। दोनों जिस होटल में रुके थे, वहां का बिल भी मौजूद है। मुरादाबाद के एक प्राइवेट कॉलेज में मास्टर ऑफ सर्जरी करते वक्त नर्स के तौर पर काम करने वाली महिला, मुस्लिम डॉक्टर के संपर्क में आई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे और 2019 से साथ में रहने लगे थे। लड़की को पहले दिन से पता था कि वह जिसके साथ रह रही है, वह उसके धर्म का नहीं बल्कि मुस्लिम है। महिला को यह भी पता था कि याचिकाकर्ता डॉक्टर शादीशुदा है। डॉक्टर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया कि लड़की अपने प्रेमी की पत्नी और बेटी से भी मिल चुकी थी।

इस पर, शिकायतकर्ता महिला ने सभी दावों का खंडन करते हुए आरोपी को अंतरिम संरक्षण देने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता करोड़ों का मालिक है और उनकी मुवक्किल पीड़िता है। उन्होंने लव जेहाद का आरोप लगाया और कहा कि शादी का वादा कर सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में आरोपी को इंटेरिम प्रोटेक्शन दे दिया और कहा कि वह किसी भी तरह से शिकायतकर्ता लड़की से संपर्क नहीं करेगा और न ही मुरादाबाद जाएगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...