8 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयहम नहीं सुधरेंगे! तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन फिर हुई पत्थरबाजी का...

हम नहीं सुधरेंगे! तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन फिर हुई पत्थरबाजी का शिकार, 30 खिड़कियों के शीशे तोड़े

Published on

आगरा

देश की सबसे तेज और सुरक्षित ट्रेन कहे जाने वाली वंदे भारत पर पत्थरबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पहुंची तो ट्रेन की खिड़कियों के 30 शीशे टूटे हुए मिले। शरारती तत्व वंदे भारत पर पत्थरबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यात्रियों ने टूटे हुए शीशों के वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिए हैं। भोपाल मंडल की मेंटेनेंस टीम ने आगरा और निमाजमुद्दीन स्टेशन के बीच पत्थरबाजी की आशंका जताई है। हालांकि आगरा मंडल से इस घटना से इनकार किया है।

एक अप्रैल को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पीएम नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन का हरीझंडी दिखाई थी। 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौडऩे वाली वंदे भारत ट्रेन में 14 कोच हैं। जिनमें दो एक्जीक्यूटिव और 12 चेयरकार क्लास हैं। गुरुवार को जब ट्रेन आगरा कैंट पहुंची तो मेंटेनेंस टीम को ट्रेन के कोच सी-2, सी-3, सी-4, सीट-5, सी-6, सी-7 और ई-2 कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। ट्रेन के 30 शीशे टूट चुके हैं। कुछ शीशों पर टेपिंग की गई है। जिसका वीडियो यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि आगरा मंडल में ऐसी कोई घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। मेंटेनेंस का काम भोपाल मंडल की टीम देखती है।

बाहर और अंदर लगे हैं कैमरे
वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की शिकायतें पहली भी मिली हैं। कई राज्यों में ट्रेन पर पत्थर बरसाने की घटनाएं हो चुकी हैं। शरारती तत्व के लोग बच्चों पर भी पत्थर फिकवाते हैं। यही वजह है कि ट्रेन के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भोपाल मंडल के पीआरओ सूबेदार सिंह का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन का सुरक्षित रखने के लिए ट्रेन के भीतर और बाहर दोनों साइड सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन कैमरे में उन्हें कुछ भी नजर नहीं आया है।

निजामुद्दीन से आगरा के बीच पत्थरबाजी
भोपाल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सूबेदार सिंह का कहना है कि एक महीने में वंदे भारत के अब तक 30 शीशे टूट चुके हैं। जिसमें 16 शीशे बदल दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगरा से हरजत निजामुद्दीन के बीच में अधिकतम पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं। जबकि कुछ घटनाएं ग्वालियर के पास भी हुई हैं। इस रूट पर कई बार पत्थर मारने की जानकारी मिल चुकी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...