12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल'नोट छापने की मशीन...' गाने पर पशुपतिनाथ मंदिर में डांस, हंगामे पर...

‘नोट छापने की मशीन…’ गाने पर पशुपतिनाथ मंदिर में डांस, हंगामे पर तरुण ने मांगी माफी

Published on

मंदसौर,

मध्य प्रदेश के मंदसौर में इंस्टाग्राम पर फेमस डांसर तरुण नामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसके बाद से इस वीडियो को लेकर हंगामा मच गया है. दरअसल, तरुण इस वीडियो में मंदसौर के विख्यात पशुपतिनाथ की प्रतिमा के सामने ‘भोला बाबा दे दे नोट छापन की मशीन…’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं.इसके बाद वह मंदिर के बाहर आते हैं. फिर तरुण के साथ उसके दोस्त भी डांस करने लगते हैं. हालांकि, ये वीडियो तरुण ने अपने इंस्टाग्राम से हटा लिया है. मगर, इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है.

लोगों का कहना है कि इससे लोगों के भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. साथ ही इससे हिंदू धर्म के आस्था पर चोट पहुंचती है. इस पर तरुण नामदेव ने माफी मांगते हुए कहा है कि वह भगवान का आदर करते हैं. उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहात करने का नहीं था.

भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था मकसद
तरुण माफी मांगते हुए कहते हैं कि उनका इरादा किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना या आस्था के साथ खिलवाड़ करने के नहीं था. हालांकि, सूत्रों की मानें तो तरुण नामदेव पर प्रशासनिक गाज भी गिर सकती है. वैसे इन दिनों मंदिरों या अन्य धार्मिक जगहों पर बनाई गई रील्स या वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं.

महिला सुरक्षाकर्मियों का वायरल हुआ था वीडियो
गौरतलब है कि इससे पहले उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने बॉलीवुड के गानों पर डांस किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हैरानी की बात ये है कि गर्भ गृह और नंदी हॉल में मोबाइल पर प्रतिबंध लगा हुआ है. इसके बावजूद दोनों ने बेखौफ होकर वीडियो बनाया. इससे पहले भी मंदिर में कई लोगों द्वारा इस प्रकार के वीडियो बनाए और शेयर किए गए थे

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...