7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस के साथ बृजभूषण के आवास पर संगीता... बहन विनेश फोगाट...

दिल्ली पुलिस के साथ बृजभूषण के आवास पर संगीता… बहन विनेश फोगाट ने कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. दिल्ली पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए शुक्रवार को महिला पहलवान संगीता फोगाट को लेकर बृजभूषण के दफ्तर पहुंचे. लेकिन इस बीच ऐसी खबरें आईं कि पहलवानों ने बृजभूषण से समझौता कर लिया है. लेकिन अब बहन विनेश फोगाट ने समझौता करने वाली खबर का खंडन कर दिया है.

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस शुक्रवार को दो महिला कॉन्स्टेबल के साथ संगीता फोगाट को लेकर दोपहर 1.30 बजे बृजभूषण के दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंची. वे यहां डेढ़ घंटे तक रहे. उन्होंने संगीता फोगाट से सीन रिक्रिएट करने को कहा और उन जगहों को याद करने को कहा, जहां उसे यौन शोषण का सामना करना पड़ा था.दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान एसआईटी ने जांच के तहत 180 से अधिक सवाल पूछे.

संगीता की बहन विनेश फोगाट ने समझौता करने वाली खबरों पर ट्वीट कर कहा कि बृजभूषण की यही ताकत है. वह अपने बाहुबल, राजनीतिक ताकत और झूठे नैरेटिव चलवाकर महिला पहलवानों को परेशान करने में लगा हुआ है इसलिए उसकी गिरफ्तारी जरूरी है. पुलिस हमें तोड़ेन की बजाए उसको गिरफ्तार कर ले तो इंसाफ की उम्मीद हैं वरना नहीं. महिला पहलवान पुलिस जांच के लिए क्राइम साइट पर लेकर गई थीं लेकिन मीडिया में चलाया गया कि वे समझौता करने गई हैं.

वहीं, संगीता फोगाट के पति बजंरग पूनिया ने भी मीडिया में फैलाई जा रही इन अफवाहों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि महिला पहलवान पुलिस इन्वेस्टिगेशन के लिए क्राइम साइट पर गईं लेकिन मीडिया ने चलाया कि वे समझौता करने गई हैं. बृजभूषण की यही ताकत है. वह बाहुबल, राजनीतिक ताकत और झूठे नैरेटिव चलवाकर महिला पहलवानों को परेशान कर रहा है. उसकी गिरफ्तारी जरूरी है. पुलिस की हमें तोड़ने की कोशिश है.एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही है. उनके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं और पुलिस अगले हफ्ते तक अपनी रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश कर सकती है.

बता दें कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित देश के कई शीर्ष पहलवान बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इन्होंने बृजभूषण पर एक नाबालिग लड़की सहित महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. इन पहलवानों ने बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की थी और सिंह के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करने का आश्वसान मिलने के बाद 15 जून तक अपना आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया था.

पहलवानों ने 15 जून तक आंदोलन स्थगित किया
पहलवानों ने इस मामले में सरकार के बुलावे पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी. खेल मंत्री के आश्वासन पर पहलवानों ने अपना आंदोलन 15 जून तक आंदोलन स्थगित कर दिया है. पहलवानों को आश्वासन दिया गया है कि 15 जून तक सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव जून के अंत तक होंगे.

– पुलिस बृजभूषण के खिलाफ 15 जून तक जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करेगी.
– 30 जून तक डब्ल्यूएफआई के चुनाव कराए जाएंगे.
– 28 मई की घटना के लिए पहलवानों पर दर्ज केस वापस लिए जाएंगे.
– WFI की ICC का गठन किया जाएगा और एक महिला इसका नेतृत्व करेगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...