7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयमॉनसून तो आ गया लेकिन इन राज्यों में अभी चलेगी लू, बिपरजॉय...

मॉनसून तो आ गया लेकिन इन राज्यों में अभी चलेगी लू, बिपरजॉय तूफान के बीच IMD का ताजा अपडेट जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

देर से ही सही देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मॉनसून ने 8 जून को केरल में झमाझम बारिश के साथ दस्तक दी। पहले इसके 4 जून को पहुंचने के आसार थे लेकिन, इसमें 2-3 दिन की देरी हो गई। केरल पहुंचने के बाद मॉनसून 10 जून से देश के बाकी राज्यों में भी पहुंचना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने हालांकि अभी गर्मी से राहत की उम्मी नहीं जताई है। उत्र भारत में दिन में तेज लू चलती रहेगी। इस बीच तापमान के भी बढ़ने के भी आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन, तापनमान 40 डिग्री या इससे ऊपर ही रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलती रहेंगी। दूसरी ओर, बिपरजॉय तूफान का खतरा भी बना हुआ है। आज गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय से पहले वलसाड के अरब सागर तट पर स्थित तिथल बीच पर ऊंची लहरें उठ रही थीं। बिपरजॉय की चेतावनी के बाद वलसाड प्रशासन की ओर से सावधानी लेते हुए तिथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कराया गया। तूफान के बीच आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल-

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
पहले बात दिल्ली-एनसीआर की कर लेते हैं। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के लिए मौसम की भविष्यवाणी कर दी है। आईएमडी के अनुसार, 9 से 15 जनवरी तक आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, इस बीच बारिश के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहने के आसार हैं। कुलमिलाकर मौसम साफ ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, यहां मॉनसून के 20 जून के बाद सक्रिय होने के आसार हैं।

बाकी प्रदेशों का हाल भी जान लीजिए
बाकी राज्यों की बात करें तो, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले 5 दिन तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी मौसम के ऐसे ही रहने की उम्मीद है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी दिन के समय धूप और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में दिन के समय हीटवेव चलेंगी। यह कारवा 11 जून तकजारी रहेगा। कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश का अनुमान जताया गया है। अंडमान निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 जून तक बारिश के आसार हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय दूरी तक 9 से 13 जून तक बारिश के आसार हैं।

गया मॉनसून आपके यहां कब पहुंचेगा?
मॉनसून दो दिन की देरी के बाद आखिर 8 जून को केरल पहुंच गया। अब देश के बाकी राज्य सोच रहे होंगे कि उनके यहां मॉनसून की पहली बरसात कब होगी। मौसम विभाग ने इस बारे में डिटेल से बताया है। विभाग ने बताया कि 10 जून को मॉनसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा। गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 15 जून को मॉनसून के पहुंचने के आसार हैं। गुजरात के कुछ और हिस्सों, पूर्वी यूपी और मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में मॉनसून 20 जून को पहुंच जाएगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 25 जून और राजस्थान के बाकी इलकों, हरियाणा और पंजाब में 30 जून तक मॉनसून पहुंचेगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...