12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालकर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में बजरंगबली की एंट्री! कांग्रेस विधायक बोले-...

कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में बजरंगबली की एंट्री! कांग्रेस विधायक बोले- हनुमान जी आदिवासी थे

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है, लेकिन उससे पहले नेताओं के बयानों से राज्य का सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी बीच कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में भी बजरंगबली की एंट्री हो चुकी है। कांग्रेस विधायक और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंघार ने हनुमान जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंघार ने कहा कि भगवान राम को लंका तक पहुंचाने वाले आदिवासी थे। मैं तो कहता हूं कि हनुमान भी आदिवासी थे। गर्व से कहो कि हम आदिवासी हैं।

गंधवानी विधायक उमंग सिंघार धार जिले के बाग में जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम को लंका तक पहुंचाने वाली वानर सेना नहीं थी, बल्कि भगवान श्री राम को लंका तक आदिवासियों ने पहुंचाया। वहीं हनुमान जी आदिवासी हैं। कहानीकारों ने भ्रमित करने का काम किया है।

‘बीजेपी वालों को गांव में मत घुसने देना’
उमंग सिंघार ने कहा कि अभी कर्नाटक चुनाव बजरंगबली जीते हैं और ये (बीजेपी) हारे हैं। मैं सरकार के खिलाफ लड़ता हूं तो कहते हैं कि आदिवासी है इसे रोको। मुझे जेल में डाल नहीं पाते तो केस लादे जा रहे हैं। मैं आदिवासियों के लिए लड़ता रहूंगा। सिंघार ने कहा कि भाजपाइयों को गांव में घुसने मत देना पूरा तुम्हारा भविष्य खराब हो जाएगा।

उमंग सिंगार ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए पैसा एक्ट तो सरकार ने लागू कर दिया, परंतु उसके कितने अधिकार ग्रामों को एवं पंचायतों को दिए। कितनी ही एफआईआर रोज दर्ज हो रही हैं, जबकि फैसला ग्राम सभाओं में होने थे। केवल कागज पर ही कानून बनाया गया है।

कांग्रेस विधायक लाडली बहन योजना को लेकर सरकार को घेरा
कांग्रेस विधायक ने लाडली बहन योजना पर भी सरकार को घेरा। सिंगार ने कहा कि सरकार के पास पैसा कहां है। न सरपंच के पास, न जिला पंचायत सदस्य पास, न विधायक के पास पैसा है। पैसा विकास यात्राओं में जा रहा है। पैसा पंचायतों, छात्रावास अधीक्षकों, टीचरों और महिला समूह से लिया जा रहा है और विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। लाडली बहना के नाम केवल चार महीने रुपया दिया जाएगा। रुपया होता तो साल भर का बजट क्यों नहीं पारित किया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...