7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबृजभूषण के आवास पर संगीता को क्यों ले गई पुलिस? साक्षी ने...

बृजभूषण के आवास पर संगीता को क्यों ले गई पुलिस? साक्षी ने उठाए सवाल

Published on

सोनीपत,

हरियाणा के सोनीपत की धर्मशाला में पहलवानों की महापंचायत हुई. इसमें कई किसान नेता भी शामिल हुए. महापंचायत के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि अगर बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा. साक्षी ने कहा कि 15 दिन का समय दिया गया था. मैंने पहले दिन से कहा था कि आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए. साक्षी ने कहा कि मेरी दिल्ली पुलिस से कोई बात नहीं हुई है.

साक्षी मलिक ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के यहां महिला पहलवान को ले जाने के दिल्ली पुलिस के कदम पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों की मानसिक स्थिति को समझने का प्रयास करें, यह एक तरह का शोषण है. पॉक्सो मामले में हमने देखा कि शिकायतकर्ता का बयान बदल गया है. जब तक बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक जांच प्रभावित हो सकती है. बृजभूषण पहलवानों पर दबाव डाल रहे हैं.

शुक्रवार को सीन री-क्रिएट करने पहुंची थी दिल्ली पुलिस
दरअसल, दिल्ली पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए शुक्रवार को महिला पहलवान संगीता फोगाट को लेकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के दफ्तर पहुंची थी. इस बीच ऐसी खबरें आईं कि पहलवानों ने बृजभूषण से समझौता कर लिया, लेकिन इसके बाद बहन विनेश फोगाट ने समझौते की खबर का खंडन कर दिया.

दो महिला कॉन्स्टेबल गई थीं साथ
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस दो महिला कॉन्स्टेबल के साथ संगीता फोगाट को लेकर दोपहर 1.30 बजे बृजभूषण के दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंची थी, पुलिस टीम यहां डेढ़ घंटे तक रही. पुलिस ने संगीता फोगाट से सीन रिक्रिएट करने को कहा और उन जगहों को याद करने को कहा, जहां उन्हें शोषण का सामना करना पड़ा था. दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान एसआईटी ने जांच के तहत 180 से अधिक सवाल पूछे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...