7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयजेल में बैठकर क्राइम सिंडिकेट चला रहे लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा......

जेल में बैठकर क्राइम सिंडिकेट चला रहे लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा… क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को कोर्ट के आदेश पर 4 दिन की कस्टडी में लिया है. बता दें कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई 14 दिन की कस्टडी में क्राइम ब्रांच के पास ही था. आज दोबारा कोर्ट से बिश्नोई की रिमांड मांगी गई थी. क्राइम ब्रांच ने रिमांड पेपर में बड़ा खुलासा किया है.

क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में खुलासा किया है कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा जेल में बैठकर क्राइम सिंडिकेट चला रहे हैं. दोनों जेल में बैठकर यंग लड़कों को रिक्रूट कर रहे हैं और उनसे पूरे भारत में फायरिंग करवाकर रंगदारी वसूल करवा रहे हैं. लगातार वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं.

वहीं बिश्नोई और नेहरा ने खुलासा किया है कि दिल्ली से फरार होकर लंदन में बैठा गैंगस्टर कपिल उर्फ नंदू और अमेरिका में बैठा बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई मिलकर वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने बिश्नोई और नेहरा से पूछताछ के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में बीजेपी नेता की हत्या में शामिल था. उससे पूछताछ के बाद कुछ लीड मिली हैं.

लिहाजा दिल्ली पुलिस ने बिश्नोई और नेहरा की 4 दिन और कस्टडी की मांग की थी. दिल्ली पुलिस की मांग पर अदालत ने बिश्नोई को 4 दिन की कस्टडी में क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया है, जबकि संपत नेहरा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.आपको बता दें कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा ने मिलकर साल 2018 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश भी रची थी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...