7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत की ओर तेजी से बढ़ रहा Cyclone Biporjoy, केरल-मुंबई में दिखने...

भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा Cyclone Biporjoy, केरल-मुंबई में दिखने लगा असर, देखिए Live Tracker

Published on

नई दिल्ली,

Cyclone Biparjoy आगे बढ़ने के साथ-साथ विकराल होता जा रहा है. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से केरल और मुंबई के समंदर में हलचल देखने को मिल रही है. हाई टाइड के बीच समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं. चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश की गतिविधियां भी जारी हैं. मुंबई के कई इलाकों में बीती रात तेज बारिश देखने को मिली. वहीं, समंदर हाई टाइड की चपेट में है. आईएमडी के मुताबिक, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश हुई है. राज्य के तटीय हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं.

मुंबई के रीजनल मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के तेज होने के मद्देनजर बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 दिन महाराष्ट्र की राजधानी समेत राज्य के कई शहरों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर में आज (सोमवार) भी तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होगी. केरल, गुजरात और महाराष्ट्री के तटीय इलाकों में चक्रवात का असर दिखाई दे रहा है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के कच्छ जिले से गुजरेगा जो 15 जून को पाकिस्तान के कराची तट तक पहुंच सकता है. तटीय इलाकों से टकराने की संभावना को देखते हुए गुजरात सरकार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दलों को तटीय इलाकों में तैनात कर रही है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को जानकारी दी थी कि सौराष्ट्र-कच्छ और कराची तट से 15 जून को दोपहर 125-130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ चक्रवात के गुजरने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, केरल, कर्नाटक, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में आज यानी 12 जून को भारी बारिश हो सकती है. अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात में 12 जून से 15 जून तक तेज बारिश की संभावना है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...