7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबिपरजॉय तूफान का कहर! रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल, सफर...

बिपरजॉय तूफान का कहर! रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल, सफर करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Published on

नई दिल्ली

पूर्वी मध्य अरब सागर से उठा ताकतवर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ 36 घंटों तक और शक्तिशाली हो जाएगा। यह उत्तर और उत्तर-पूर्व की तरफ आगे बढ़ेगा। बिपरजॉय तूफान को देखते हुए रेलवे ने कदम उठाया है। इस दौरान रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थाई तौर पर आंशिक रूप से कैंसिल किया है। अगर आप ट्रेन से कहीं सफर करने वाले हैं या सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार यह लिस्ट जरूर देख लें। ऐसा नहीं करने पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं रेलवे ने कौन-कौन सी ट्रेनों को कैसिल किया है।

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, जिन ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है उसमें 12.06.2023, 14.06.2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14321 बरेली –भुज आला हज़रत एक्सप्रेस अपनी यात्रा पालनपुर स्टेशन पर खत्म करेगी। यह ट्रेन पालनपुर –भुज के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 13.06.2023 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली गाड़ी संख्या 14311 बरेली –भुज आला हज़रत एक्सप्रेस अपनी यात्रा पालनपुर स्टेशन पर समाप्त करगी। यह ट्रेन पालनपुर –भुज के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 12.06.2023 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – हापा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपनी यात्रा राजकोट पर समाप्त करगी। यह ट्रेन राजकोट –हापा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें भी आंशिक रूप से रद्द
13.06.2023 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली गाड़ी संख्या 14312 भुज- बरेली आला हज़रत एक्सप्रेस अपनी यात्रा चांदलोडिया स्टेशन से प्रारम्भ करगी। यह रेलगाड़ी चांदलोडिया –भुज के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 15.06.2023 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 14312 भुज- बरेली आला हज़रत एक्सप्रेस अपनी यात्रा पालनपुर स्टेशन से प्रारम्भ करगी। यह ट्रेन पालनपुर –भुज के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 14.06.2023 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 14322 भुज- बरेली आला हज़रत एक्सप्रेस अपनी यात्रा पालनपुर स्टेशन से प्रारम्भ करगी। यह ट्रेन पालनपुर – भुज के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 14.06.2023 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12477 हापा- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपनी यात्रा राजकोट स्टेशन से प्रारम्भ करगी। यह ट्रेन राजकोट –हापा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 13.06.2023 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली गाड़ी संख्या 12475 हापा- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपनी यात्रा राजकोट स्टेशन से प्रारम्भ करगी। यह ट्रेन राजकोट –हापा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...