12 C
London
Thursday, February 26, 2026
Homeराज्यनीतीश को मांझी का झटका: पीएम मोदी के खिलाफ गोलबंदी कर रहे...

नीतीश को मांझी का झटका: पीएम मोदी के खिलाफ गोलबंदी कर रहे बिहार सीएम का घर ही बिखरने लगा!

Published on

नई दिल्ली/पटना

बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी विरोधी मोर्चा की बड़ी बैठक की तैयारी में जुटे राज्य के सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। हिंदुस्तान अवामी मोर्चा के मुखिया जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इस घटना के बाद विपक्षी एकता की मुहिम में जुटे राज्य के सीएम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। मुश्किल ये है कि विपक्ष का तिनका-तिनका जोड़ने निकले नीतीश के खुद के घर की ईंट निकल गई है।

मांझी ने नीतीश को दिया जोर का झटका
नीतीश के कभी सबसे करीबी रहे जीतन राम मांझी ने ऐसा झटका दिया है जो उनको हिलाकर रख दिया है। हालांकि, इसकी पटकथा तो काफी पहले ही लिखी जा चुकी थी बस मांझी ने उसे बिहार के राजनीतिक सीन पर उसे 13 जून को उतारा। बिहार में सियासी हलचल शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को भी जेडीयू पर निशाना साधने का मौका मिल गया। पार्टी ने 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसा है। भगवा दल के नेताओं ने कहा कि जिसका खुद का घर ही नहीं संभल रहा है वो मोदी को हटाने निकले हैं।

कुशवाहा छोड़ चुके हैं नीतीश का हाथ
दरअसल, नीतीश कुमार ने विपक्ष की बैठक के लिए HAM को बुलावा नहीं भेजा था। तभी से माना जा रहा था कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन राजनीति परसेप्शन का खेल होता है। विपक्षी दलों की बैठक के ऐन पहले मांझी का नीतीश को झटका देना बड़े फलक पर देखा जा रहा है। भले ही मांझी के पास ज्यादा जनाधार नहीं हो लेकिन किसी साथी का मिशन 2024 से पहले कैबिनेट छोड़ना तकरार की पुष्टि तो करता ही है। कुछ ऐसा ही उपेंद्र कुशवाहा के ने भी किया था और नीतीश का हाथ झटककर खुद अपनी पार्टी बना ली। उधर कुशवाहा की पार्टी ने मौजूदा घटनाक्रम पर नीतीश पर तंज कसा है। RLJD के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जी विपक्षी एकता बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन घर नहीं संभाल पा रहे हैं। ये सिर्फ अपनी कुर्सी के लिए लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। जेडीयू का ये कहना कि ऐसे लोग आते जाते रहते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस तरह का बयान जेडीयू के फ्यूडल मानसिकता और दलित समाज के प्रति नफरत को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि निश्चित तौर पर जीतन राम मांझी ने समाज के हित में बड़ा कदम उठाया है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

मोदी के खिलाफ नीतीश की लड़ाई अटकी?
मांझी के इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा सांसत में नीतीश कुमार फंसते दिख रहे हैं। मोदी के खिलाफ विपक्षी एकता की धुरी बने नीतीश की जंग शुरू होते ही झटके खा गई है। दरअसल, इस बात की आशंका पहले से ही जाहिर की जा रही थी। मांझी ने 5 लोकसभा सीटों की मांग की थी। महागठबंधन में शामिल दल अलग-अलग मुद्दों पर नीतीश सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर थे। उधर, नीतीश पीएम मोदी को सत्ता से हटान की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच मांझी के मिले झटके ने नीतीश का समीकरण ही गड़बड़ा दिया है। विपक्षी बैठक में शामिल होने से पहले ही ना-नुकुर कर रही कांग्रेस के भी कान खड़े हो गए होंगे।

बीजेपी लेने लगी चुटकी
मौजूदा घटनाक्रम के बाद बीजेपी ने नीतीश कुमार पर चुटकी ली है। बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा कि महागठबंधन की सरकार दलितों के साथ अन्याय कर रही थी और मांझी के फैसले को उसी नजरिये से देखना चाहिए। इस सरकार में दलितों को उनका हक नहीं मिल रहा है। दरअसल, बीजेपी नीतीश की विपक्षी एकता मिशन पर शुरू से निशाना साधती रही है। इस राज्य में आज की हुई घटना के बाद नीतीश बैकफुट पर दिख रहे हैं। संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद महागठबंधन के नेताओं की आनन-फानन में बैठक हुई है। पर देखना होगा कि नीतीश कुमार कैसे इस झटके से उबरते हैं।

Latest articles

राजस्थान में जल संरक्षण को मिली नई गति 25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का दूसरा चरण — मुख्यमंत्री भजनलाल...

जयपुर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की...

कोलार क्षेत्र में  खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गिरधर अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात एक लैब...

भेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी की प्रमुख इकाइयों ने पेश की अपनी तकनीक — मुंबई के अंतरराष्ट्रीय...

भोपाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आईईईएमए (इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) द्वारा...

भोपाल के साकेत नगर में मिला ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा प्रेमिका ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड — दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी...

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना अंतर्गत साकेत नगर की झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...