14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकिस रफ्तार से गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है बिपरजॉय? IMD...

किस रफ्तार से गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है बिपरजॉय? IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Published on

नई दिल्ली

अरब सागर से उठा चक्रवात बिपारजॉय गुरुवार गुजरात के तट से टकराएगा। इससे तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। दक्षिण पूर्वी अरब सागर में छह जून को बनने के बाद से, बिपारजॉय लगातार उत्तर की ओर बढ़ते हुए मजबूत हो रहा था और 11 जून को यह अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया था। चक्रवात बिपारजॉय गुजरात के तटीय क्षेत्र के पास कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के निकट गुरुवार शाम को पहुंचने की संभावना के मद्देनजर, प्रशासन ने विभिन्न तटवर्ती जिलों से अब तक 21,000 हजार लोगों को निकाला है। गुजरात में एक चक्रवाती तूफान 1998 में भी आ चुका है जिसने काफी तबाही मचाई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बिपारजॉय बुधवार को रास्ता बदलने और कच्छ तथा सौराष्ट्र की ओर उत्तर-पूर्वी दिशा में बढ़ने के लिए तैयार है। गुरुवार की शाम यह जखाऊ बंदरगाह के पास से गुजरेगा। महापात्र ने कहा तीव्रता पर नजर डालें तो चक्रवात बिपारजॉय थोड़ा और कमजोर हो गया है। लेकिन, यह कल यानी गुरुवार सुबह से शाम तक 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तट से टकराएगा।

कच्छ में 4 जून 1998 को आए समुद्री तूफान ने भयंकर तबाही मचाई थी। इस तूफान का लैंडफाल कांडला बंदरगाह पर हुआ था। गुजरात के इस तूफान में करीब दस हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इस तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया और यह अनुमान लगाया गया कि एक हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। तूफान का मंजर ऐसा था जिसको यादकर लोग आज भी डर जाते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...