14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयगुजरात के करीब बिपरजॉय तूफान, पढ़ें दिल्ली-राजस्थान और MP में कितना होगा...

गुजरात के करीब बिपरजॉय तूफान, पढ़ें दिल्ली-राजस्थान और MP में कितना होगा असर

Published on

नई दिल्ली,

चक्रवात बिपारजॉय गुजरात की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. संभावना है कि यह 15 जून को गुजरात के तटों से टकराएगा. ऐसे में गुजरात समेत कई राज्यों ने इसके प्रभाव के लिए पहले से ही कमर कस ली है. जानकारी के अनुसार फूस के घरों और कच्चे घरों के चक्रवात से गंभीर रूप से प्रभावित होने की आशंका है. आईएमडी प्रमुख सुनील कांबले के मुताबिक यह चक्रवात फिलहाल मुंबई से दूर है. बिपारजॉय के 15 जून को मांडवी और कराची के बीच लैंडफॉल बनाने की संभावना है. अगले 24 घंटों में कच्छ, सौराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है.

समुद्री तटों से दूर रहने की चेतावनी जारी
एहतियात के तौर पर, पूर्वी मध्य और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर में मछली पकड़ने का संचालन गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. साथ ही गुजरात सरकार ने सौराष्ट्र, कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी जिलों के तटीय क्षेत्रों से लोगों को निकालने का काम पहले ही कर लिया है. सरकार ने लोगों से समुद्री किनारों के पास जाने स मना भी किया है.

किन चीजों को हो सकता है नुकसान?
चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से रेलवे, ओवरहेड बिजली लाइनें, सिग्नलिंग सिस्टम बाधित हो सकते हैं, जबकि राज्य में फसलों, वृक्षारोपण और बागों को नुकसान हो सकता है. चक्रवात के कच्छ के जखाऊ में टकराने की आशंका है, जहां मछुआरे और नमक व्यापारी वित्तीय नुकसान से जूझ रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तान और आसपास के पश्चिमी क्षेत्रों में सक्रिय शुष्क हवाओं के कारण चक्रवात तुरंत कमजोर हो जाएगा.

राजस्थान
मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से राजस्थान के जोधपुर और उदयपुर संभाग में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. साथ ही 16 जून को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 17 जून तक जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

मध्य प्रदेश
राज्य के शहडोल, जबलपुर, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में कुछ जगहों पर वज्रपात और बिजली गिरने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, सागर, झाबुआ, उज्जैन, रीवा, सतना और छतरपुर जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. बता दें कि खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, सागर, रीवा, सतना, छतरपुर, रायसेन, भोपाल और सीहोर जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी आने की भी संभावना है. वहीं, मध्य प्रदेश के धार, बालाघाट और रतलाम जिलों में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है.

गोवा
भारतीय तट की ओर चक्रवाती गति का प्रभाव गोवा में पहले से ही दिखाई दे रहा है, क्योंकि समुद्र में ऊंची लहरें देखी गईं. फिलहाल, पर्यटकों के समुद्र तटों पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

दिल्ली
विशेषज्ञों के मुताबिक चक्रवात बिपारजॉय से दिल्ली-एनसीआर में ज्यादा असर की उम्मीद नहीं है. हालांकि आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश संभव है.

इस चक्रवात को लेकर केंद्र और राज्य सरकार इससे निपटने की तैयारी में जुट गई है. गुजरात में एनडीआरएफ की 17 और SDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं. आर्मी भी अलर्ट पर है. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. ऐसे में हम आपको बता रहें कि अगर आप भी चक्रवात प्रभावित जगह पर हैं, तो क्या करें, क्या न करें…

साइक्लोन से पहले क्या करें?
– घर को चेक करें, जहां भी आवश्यक हो मरम्मत कराएं. दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत कराएं.
– घर के पास लगे पेड़ों की सूखी हुई डालियां हटा दें. इतना ही घर के पास रखीं ऐसी सभी चीजों को हटा दें, जिनके उड़ने का खतरा हो.
– टॉर्च, इमरजेंसी लाइट आदि को घर में रखें. ताकि लाइट जाने की स्थिति में इस्तेमाल हो सके.
– इमरजेंसी में इस्तेमाल के लिए खराब न होने वाला भोजन हमेशा अपने घर में रखें.

साइक्लोन के दौरान क्या करें?
– सरकार द्वारा जारी चेतावनी को सुनते रहें.
– सरकार या स्थानीय प्रशासन द्वारा दिए गए सुझाव को माने.
– अफवाह पर विश्वास न करें, न ही इन्हें फैलाएं.
– अगर आपका घर साइक्लोन जोन में है, तो उसे तुरंत खाली करके सुरक्षित स्थान पर जाएं.
– अगर आपका घर सुरक्षित बना है, उसके सबसे सुरक्षित जगह पर पनाह लें. लेकिन अगर प्रशासन इसे खाली करने के लिए कहे, तो तुरंत इसे खाली करें.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...