19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबृजभूषण सिंह को पॉक्सो मामले में दिल्ली पुलिस ने दी क्लीन चिट,...

बृजभूषण सिंह को पॉक्सो मामले में दिल्ली पुलिस ने दी क्लीन चिट, दाखिल की 1000 पन्नों की चार्जशीट

Published on

नई दिल्ली

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों की यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार, 15 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट में 1000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दायर की। चार्जशीट अपर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल गई। बृजभूषण के खिलाफ मामले में 2 एफआईआर दर्ज है। इनमें एक पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है।

पॉक्सो मामले में दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट दे दी। नाबालिग मामले में पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में 550 से ज्यादा पन्नों की कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग पहलवान द्वारा दायर मामले को रद्द करने की सिफारिश करते हुए अदालत को बताया कि कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। नाबालिग पहलवान और उसके पिता के बयानों का हवाला दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में क्या कहा?
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया कि वह पहलवानों की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर की जांच के बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 ए, 354 डी और विनोद तोमर के खिलाफ आईपीसी की धारा 109, 354, 354 ए, 506 के तहत आरोप पत्र दाखिल कर रही है। विनोद तोमर डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान उपाध्यक्ष हैं।

बृजभूषण को गिरफ्तारी से फौरी राहत
माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की इस अर्जी के बाद बृजभूषण को गिरफ्तारी से फौरी राहत मिल गई है। मामले में 4 जुलाई को सुनवाई होगी। ध्यान रहे कि 6 जुलाई को डब्ल्यूएफआई के चुनाव होने हैं।दिल्ली पुलिस की कोर्ट में आरोप पत्र दायर करने के बाद अब देखने वाली बात होगी कि बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोले पहलवानों का अगला कदम क्या होगा?

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवान
पहलवान लगातार भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एक हफ्ते पहले पहलवानों की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मामले को लेकर बैठक हुई थी। सरकार से बृजभूषण के खिलाफ 15 जून तक आरोप पत्र दायर करने का आश्वासन मिला था। इसके बाद पहलवानों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली पुलिस के कदम के हिसाब से आगे की रणनीति तय करेंगे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...