19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़कियों से...

दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़कियों से कूदे स्टूडेंट्स, 4 छात्र घायल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञाना बिल्डिंग में आग लग गई. इस इमारत में कई कोचिंग सेंटर हैं. इमारत में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. छात्रों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान 4 छात्रों के घायल होने की भी खबर है. अभी आग पर काबू पा लिया गया है. घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया है, हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है.

बताया जा रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके के पास इस इमारत 12 बजे आग लगी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि इमारत में आग लगने के बाद कैसे छात्र अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से लटक लटक कर कूद रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, तीसरी मंजिल में एक बिजली के मीटर में आग लगी थी. हालांकि, आग बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे पैनिक हो गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से उतरने लगे. छात्र रस्सी के सहारे इमारत से नीचे उतरे. इस दौरान 4 छात्र जख्मी भी हो गए.

सभी छात्रों को किया गया रेस्क्यू
फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया, हमें मुखर्जी नगर में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी. हमने आग बुझाने के लिए 11 गाड़ियां भेजी थी. सभी छात्रों को बचा लिया गया है. किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं लगी है. स्थिति नियंत्रण में है. आग ज्यादा गंभीर नहीं थी. हमारी गाड़ियां पहुंचने से पहले कुछ छात्रों ने रस्सी के सहारे उतरने की कोशिश की, इसलिए उन्हें चोटें आई हैं.

सूरत: कोचिंग में आग लगने से 20 छात्रों की हुई थी मौत
इससे पहले मई 2019 में सूरत के सरथाना स्थित तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगी थी. इस भीषण अग्निकांड में 20 छात्रों की जान चली गई थी. जबकि इतने ही छात्र घायल हुए थे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...