19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकितनी होती है 100 या 150 KM की स्पीड से चलने वाली...

कितनी होती है 100 या 150 KM की स्पीड से चलने वाली हवाओं की ताकत? क्यों बड़ा खतरा बना बिपरजॉय

Published on

नई दिल्ली,

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जब गुजरात पहुंचेगा, तब हवा की गति करीब 150 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी. सवाल ये है कि क्या इतनी तेज हवा से नुकसान होगा. आप ऐसे समझिए कि जब 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने वाली कार कहीं टकराती है, तो उसके अंदर बैठा व्यक्ति बचता नहीं है. तो सोचिए हवा अगर इस गति से चले तो क्या-क्या होगा.

हवा की गति बताती है तूफानों की ताकत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगर चक्रवाती तूफान की वजह से चलने वाली हवाएं 31 किलोमीटर प्रतिघंटा या उससे कम गति में चलती हैं, तो उसे लो प्रेशर साइक्लोन कहते हैं. हवा जब बढ़कर 31 से 49 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है, तब उसे डिप्रेशन कहते हैं. 49 से 61 होने पर डीप डिप्रेशन, 61 से 88 की गति पर साइक्लोनिक स्टॉर्म, 88 से 117 होने पर सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म और 121 किलोमीटर प्रतिघंटा होने पर सुपर साइक्लोन का दर्जा दिया जाता है. यानी बिपरजॉय इस समय सुपर साइक्लोन बनने की कगार पर है.

गति के हिसाब से तय होती है कैटेगरी
एनडीएम के अनुसार अगर चक्रवाती तूफान के समय हवा की गति 120 से 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही है, तो उसे 01 कैटेगरी का साइक्लोन कहते हैं. इस गति में कम नुकसान होता है. 150 से 180 की गति पर 02 कैटेगरी यानी मध्यम दर्जे का नुकसान, 180 से 210 की गति पर 03 कैटेगरी यानी ज्यादा नुकसान, 210 से 250 की गति पर 04 यानी बहुत ज्यादा नुकसान और 250 किलोमीटर प्रतिघंटा या उससे ऊपर की गति पर पांचवी कैटेगरी का तूफान बनता है. ये भयानक नुकसान देकर जाता है.

अब ये जानिए कि हवा कि किस गति पर क्या होता है
2 KM/घंटा: इसे शांत हवा कहते हैं. इसमें धुआं सीधे ऊपर उठ जाता है.
2-5 KM/घंटाः हल्की हवा यानी धुआं थोड़ा लहराते हुए ऊपर की ओर उठता है.
6-11 KM/घंटाः चेहरे पर हवा महसूस होती है. पत्तियां और हल्की डालियां हिलने लगती हैं.
12-19 KM/घंटाः झंडे लहराने लगते हैं. पत्तियां तेजी से हिलते हुए टूटने लगती हैं.
20-29 KM/घंटाः हवा के साथ धूल और कागज जैसी चीजें उड़ने लगती हैं.
30-39 KM/घंटाः छोटे पेड़ हिलते हैं. झीलों और नदियों में लहरें उठने लगती हैं.
40-50 KM/घंटाः पेड़ों के मोटी डालियां हिलती हैं. बिजली के तार टकराने लगते हैं. छाता संभालना मुश्किल होता है.
51-61 KM/घंटाः पूरा् का पूरा पेड़ हिलने लगता है. हवा की विपरीत दिशा में चलना मुश्किल होने लगता है.
62-74 KM/घंटाः पेड़ों से डालियां टूटने लगती हैं. हवा की विपरीत दिशा में चलना बेहद मुश्किल हो जाता है.
75-87 KM/घंटाः इमारतों को हल्का नुकसान हो सकता है. खिड़कियां टूट सकती हैं. हल्की छतें उड़ सकती हैं.
88-101 KM/घंटाः पेड़ उखड़ने लगते हैं. बिजली के खंभे और तार टूटने लगते हैं.
102-116 KM/घंटाः इस गति में हवा भारी नुकसान करने लगती है. खड़ी कारें खिसकने लगती हैं. समुद्र में लहरें तेज हो जाती हैं.
117 KM/घंटा से अधिकः इस गति के बाद हवा तबाही मचाती है. नदियों, झीलों और समुद्र में तेज-ऊंची लहरें उठती हैं. बाढ़ का खतरा रहता है. खिड़कियां-दरवाजे टूट जाते हैं. लोग उड़ सकते हैं. छोटे जानवर उड़ सकते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...