19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयसाइक्लोन बिपरजॉय के लैंडफॉल का काउंटडाउन शुरू, सेना-NDRF समेत ये एजेंसियां मुस्तैद

साइक्लोन बिपरजॉय के लैंडफॉल का काउंटडाउन शुरू, सेना-NDRF समेत ये एजेंसियां मुस्तैद

Published on

नई दिल्ली,

चक्रवाती बिपरजॉय के चलते समंदर की ऊंची-ऊंची लहरों और उससे पैदा हो रहे मंजर हर एक को डरा रहे हैं. मुंबई के अलावा गुजरात के द्वारका, नवसारी, सूरत, मांडवी जैसे तमाम इलाकों में समंदर अब अशांत हो चुका है, जमकर शोर मचा रहा है, ऊंची ऊंची उठती लहरों को देखकर ये सवाल उठता है कि जब तूफान का आगाज़ ऐसा है तो उसका अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है.

कहा जा रहा है कि आज (15 जून) शाम 5 बजे तक चक्रवाती तूफान गुजरात तट से टकरा सकता है. ये तूफान 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी और कराची के बीच सौराष्ट्र और कच्छ और पाकिस्तान के आसपास के तटों से टकराएगा. लैंडफॉल के बाद ये धीमा हो जाएगा. इसे लेकर सौराष्ट्र और कच्छ में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

अब 100 किलोमीटर दूर बिपरजॉय

समुद्री चक्रवात बिपरजॉय अब गुजरात के जखाऊ (जखौ) तट से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज शाम से लैंडफॉल के नजदीक पहुंचेगा चक्रवात। यह प्रक्रिया देर रात तक चलेगी। तो वहीं बिपरजॉय द्वारका से अभी 150 किलोमीटर दूर है।

तबाही और बर्बादी के सायरन, बड़ी तबाही की आशंका
अरब सागर में तेजी से आगे बढ़ रहा बिपरजॉय तूफान गुजरात के किनारों से अभी टकराया भी नहीं है लेकिन कच्छ से लेकर द्वारका तक तबाही और बर्बादी का सायरन बजने लगे हैं. मौसम विभाग ने संभावित नुकसान को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है. बिपरजॉय का रफ्तार असल में विनाशकारी है, 15 जून की शाम तक 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी और जानकारों का कहना है कि 150 किलोमीटर की रफ्तार का मतलब बड़ी तबाही है. ये रफ्तार इतनी तेज होगी कि किसी कार को अपनी जगह से हिला सकती है, किसी पेड़ को उखाड़ सकती है यानी जब तूफान आएगा तो तबाही पक्की है. तूफान का सबसे ज्यादा असर कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में दिखेगा.

गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक तैयारी
कहां-कहां आसमानी आफत का कहर टूटेगा, ये कोई नहीं जानता लेकिन इस नुकसान को कम करने की हर कोशिश की जा रही है. तूफान की आफत से इंसानी जिंदगियों को बचाने के लिए पूरा इंतजाम किया जा रहा है. अभी तक 75 हजार से ज़्यादा लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है, साथ ही धरती से लेकर समंदर की बीचों बीच तक सेना और नौसेना मुस्तैद है. 76 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं, लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है. गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं और द्वारकाधीश मंदिर फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है.

नेवी से लेकर NDRF और SDRF की टीमें तैनात
कोस्ट गार्ड की तरफ से बताया गया है कि नेवी के जहाज बचाव और राहत कार्य के लिए बंदरगाह पर तैनात किए हैं, 3 ऑफशोर पेट्रोल वाहन, 4 फास्ट पेट्रोल वाहन गुजरात में तैयार हैं, समंदर में 8 इंटरसेप्टर नाव, 3 डोर्नियर और ALH को मुस्तैद रखा गया हैं. वहीं, चक्रवात बिपरजॉय पर NDRF के महानिदेशक अतुल करवाल ने बताया कि एनडीआरएफ की 18 और एसडीआरएफ की 12 टीमों को पूरे गुजरात में तैनात किया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा टीम कच्छ में है. अन्य विस्तृत तैयारियां भी कर ली गई हैं. गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें अस्पतालों में भेज दिया गया है. जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए भी राज्यभर में 15 और स्थानों पर रिजर्व NDRF की टीमों को तैनात किया गया है.

हेल्पलाइन नंबर जारी
तूफान से जुड़े खतरों को देखते हुए सरकार ने कंट्रोल रूम बनाए हुए हैं, जिसके जरिए हालात पर नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही गुजरात के सभी 33 जिलों में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इतना ही नहीं लोग किसी भी मदद के लिए 1077 पर कॉल कर सकते हैं. उद्योगों को किसी भी प्रकार की मदद के लिए उद्योग विभाग ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

कच्छ के लिए रवाना हुए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष

गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल कच्छ के लिए रवाना हुए हैं। वे पूर्व में एक बार कच्छ जिले से विधायक भी रह चुके हैं। गोहिल ने ट्वीट करके लिखा है कि हम आज चक्रवातसे प्रभावित कच्छ में पहुंच रहे है। अमित चावड़ा और कांग्रेस के नेतागण साथ रहेंगे। इस मुश्किल वक्त में कच्छ के लोगो को कांग्रेसी कार्यक्रता सहायता करेंगे और जहां प्रशासन की जरुरत होगी, वहां कांग्रेस जनहित मे पूरी सहायता करेगी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...