7.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयगुजरात में बिपरजॉय का कहर: कच्छ में गिरे बिजली के 60 खंभे,...

गुजरात में बिपरजॉय का कहर: कच्छ में गिरे बिजली के 60 खंभे, मुंद्रा पोर्ट पर अडानी के ऑफिस को नुकसान

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के तट पर बिपरजॉय तूफान का लैंडफॉल शुरू हो चुका है। यह प्रकिया अगले 5 घंटे यानी मध्यरात्रि तक जारी रहेगा। गुजरात के तटीय इलाकों में तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। कच्छ के मांडवी इलाके में सड़कों पर लगी होर्डिंग्स और छोटे स्ट्रक्चर उखड़ कर गिर गए हैं। नलिया जखाऊ हाइवे पर बड़े पेड़ टूटकर गिरे हैं जिसके चलते राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। आईएमडी के अनुसार, इस वक्त तूफान की रफ्तार 15 किमी/घंटा है। तूफान के कराची और मांडवी के बीच जखाऊ पोर्ट के नजदीक तट से टकराने के आसार है। इसी के साथ 19 जून को होने वाला गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन का एग्जाम भी पोस्टपोन कर दिया गया है। मुंद्रा पोर्ट पर अडानी के ऑफिस को भी नुकसान हुआ है। बिपरजॉय तूफान की स्थिति को देखते हुए अहमदाबाद में सभी स्कूल 16 जून को बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षक और कर्मचारियों को स्कूल आना होगा।

आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार, तूफान अभी जखाऊ बंदरगाह से 70 किमी दूर अरब सागर में स्थित है। यह फिलहाल 15 किमी/घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में तूफान का लैंडफॉल शुरू हो चुका है और सौराष्ट्र और कच्छ में इसका असर दिखने लगा है। हालांकि तूफान से कितना असर रहा, यह सही तस्वीर शुक्रवार सुबह ही पता चल पाएगी।

इलाके की बिजली काटी गई
कच्छ के मांडवी में प्रशासन की ओर से तय 300 से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं जो इलाके में बिजली को रीस्टोर करने का काम करेगी। फिलहाल इन क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति काट दी गई है। साइक्लोन का लैंडफॉल जब खत्म होगा और स्थिति सामान्य होगी तब अंदाजा लगाया जाएगा कि कितना नुकसान हुआ है।

कच्छ से लेकर कराची तक भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात की आई वाला पार्ट आने पर हवा की गति कम हो जाती है। इसके निकलते ही पीछे के आउटर लाइन पर फिर हवा तेज होती है। ऐसे में लोग अगर हवा रुकती भी तो भी घरों से नहीं निकलें। बिपरजॉय का कुल दायरा 300 किलोमीटर से अधिक का है। कच्छ से लेकर कराची तक जोरदार बारिश हुई है। कच्छ में एक पेट्रोल पंप की छत को भारी नुकसान हुआ है।

हवाओं का रुख बदलने से गिरेंगे पेड़- मकान
आईएमडी के डीजी मृत्युंजय पात्रा के अनुसार, ‘चक्रवात की आई (eye) यानी केंद्र बिंदु जिस इलाके के ऊपर होगी, वहां बारिश और तेज हवाओं की स्पीड कम हो जाएगी। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्व से पश्चिम की ओर रहेगी। लेकिन जैसे ही चक्रवात का पिछला हिस्सा उस इलाके से गुजरेगा हवाओं की दिशा पलट जाएगी। इसके चलते पेड़ टूटने और मकान गिरने की आशंका है।’

अभी तक कोई जनहानि नहीं- हर्ष संघवी
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी के मुताबिक, अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। बिपरजॉय के रात में लैंडफॉल ने सुरक्षा एजेंसियों की चुनौती बढ़ाई है। कच्छ में तेज हवा के साथ बिजली गुल हो गई है। मांडवी में मेरीटाइम बोर्ड की ऑफिस को नुकसान हुआ है। कच्छ में कई सारे पेड़ गिरे। दो ट्रांसफार्मर समेत 60 बिजली के पोल गिरने की सूचना है। अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट शुक्रवार भी बंद रहेगा। साबरमती रिवरफ्रंट पर बना अटल ब्रिज भी बंद रहेगा।

कच्छ से लेकर कराची तक भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात की आई वाला पार्ट आने पर हवा की गति कम हो जाती है। इसके निकलते ही पीछे के आउटर लाइन पर फिर हवा तेज होती है। ऐसे में लोग अगर हवा रुकती भी तो भी घरों से नहीं निकलें। बिपरजॉय का कुल दायरा 300 किलोमीटर से अधिक का है। कच्छ से लेकर कराची तक जोरदार बारिश हुई है। कई इलाकों में अभी भी बारिश जारी है। कच्छ में एक पेट्रोल पंंप की छत को भारी नुकसान हुआ है। कच्छ के जखाऊ पोर्ट से अभी भी बिपरजॉय 50 किलोमीटर दूर है। 12 से 15 किलोमीटर की गति से आगे बढ़ रहा है। कराची से मांडवी के बीच लैंडफॉल होना है। इन दोनों के बीच 321 किलोमीटर की है। लैंडफाॅल जखाऊ पोर्ट के आसपास है।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...