21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयओडिशा रेल हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ देना...

ओडिशा रेल हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ देना है… महाठग सुकेश ने लिखी रेल मंत्री को चिट्ठी

Published on

नई दिल्ली

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को भी ओडिशा ट्रेन हादसे ने झकझोर दिया है। उसने हादसे के पीड़ितों की मदद का प्रस्ताव रखा है। चंद्रशेखर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखकर अपनी इच्छा जाहिर की है। उसने रेल मंत्री से कहा है कि वो 10 करोड़ रुपये का दान देना चाहता है। सुकेश चंद्रशेखर अभी दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है। उस पर 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। ध्यान रहे कि 2 जून को ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई थी जिसमें 288 यात्रियों की जान चली गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

अब सुकेश का कहना है कि वह इस आपदा में अपनी तरफ से कुछ मदद करना चाहता है। उसने शुक्रवार को रेल मंत्री को चिट्ठी लिखी और कहा, ‘दान की यह रकम मेरे व्यक्तिगत फंड से दी जाएगी। यह पैसा हमारी वैध कमाई का है जिस पर टैक्स दिया गया है। इसलिए 10 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ इस पैसे पर फाइल किए गए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) का दस्तावेज भी दे दूंगा।’

उसने कहा, ‘सरकार तो प्रभावितों को सारी जरूरी मदद मुहैया करवा ही रही है, लेकिन एक जिम्मेदार और अच्छे नागरिक के तौर पर मैं भी अपने फंड से 10 करोड़ रुपये का दान देना चाहता हूं ताकि खासकर उन परिवारों, बच्चों, भविष्य के हमारे उन युवाओं की पढ़ाई का खर्च उठाया जा सके जिन्होंने अपने प्रियजनों /पालने वालों को खो दिया है।’ चंद्रशेखर ने जोर देकर कहा कि उसका दिये पैसे से बच्चों की पढ़ाई ही सुनिश्चित की जाए। वो चाहे स्कूल, हाई स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई, जो भी हो।

चंद्रशेखर ने कहा कि दक्षिण भारत के सभी पांच राज्यों में उसकी कई संस्थाएं काम कर रही है। उसने चिट्ठी में लिखा, ‘मेरे श्रद्धा फाउंडेशन, चंद्रशेखर कैंसर फाउंडेशन, एलएस एजुकेशन स्वास्थ्य, शिक्षा और मुख्य रूप से जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराते हैं ताकि किसी को भूखा नहीं सोना पड़े।’ उसने रेल मंत्री से दान की रकम स्वीकार करने की अपील की। सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी में लिखा, ‘सर, मेरा सादर अनुरोध है कि मेरा मकसद पूरा करने के लिए दैन की रकम को स्वीकार करें और कृपया हमें संबंधित विभाग के डीटेल मुहैया कराएं। डिमांड ड्राफ्ट तैयार करना होगा ताकि इसे प्राथमिकता के आधार पर जमा किया जा सके।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...