21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयविश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की दौड़ में भारत के 5 हुए शॉर्टलिस्‍ट,...

विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की दौड़ में भारत के 5 हुए शॉर्टलिस्‍ट, दिल्‍ली का सरकारी स्‍कूल भी लिस्‍ट में

Published on

नई दिल्‍ली,

दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में स्थित 5 भारतीय स्कूलों को गुरुवार को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के लिए अलग-अलग कैटेगरी में टॉप 10 की लिस्‍ट में शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस अवार्ड की प्राइज़ मनी 2,50,000 यूएस डॉलर है. वर्ल्‍ड्स बेस्‍ट स्कूल अवार्ड का आयोजन UK में समाज की प्रगति में स्‍कूलों के योगदान और दुनिया भर में स्कूलों का जश्न मनाने के लिए किया गया है.

विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार – सामुदायिक सहयोग, पर्यावरण कार्रवाई, इनोवेशन, प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाने और स्वस्थ जीवन का समर्थन करने के 5 कैटेगरी में बांटे जाते हैं. इस अवार्ड की मदद से स्‍कूलों को समाज की अगली पीढ़ी के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रोत्‍साहित किया जाता है.

इस साल 5 भारतीय स्‍कूल इस दौड़ में शामिल हैं. इनमें दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के स्कूल हैं. एजुकेशन एंड द वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज के संस्थापक विकास पोटा ने कहा, “दुनिया भर के स्कूल इन अग्रणी भारतीय संस्थानों और उनके द्वारा विकसित संस्कृति की कहानी से सीखेंगे.”

उन्‍होंने कहा, ”विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों के लिए चुने गए स्कूल, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां स्थित हैं या वे क्या पढ़ाते हैं, सभी में एक बात समान है, कि उन सभी में एक मजबूत स्कूल संस्कृति है. उनके नेता असाधारण शिक्षकों को आकर्षित और प्रेरित करना जानते हैं. वह परिवर्तन को प्रेरित करते हैं, और उत्कृष्ट शिक्षण और सीखने के वातावरण का निर्माण करते हैं.”

ये भारतीय स्‍कूल हुए शाॅर्टलिस्‍ट
भारतीय स्कूलों में ‘नगर निगम प्रतिभा बालिका विद्यालय (NPBV) F-ब्लॉक, दिलशाद कॉलोनी’ शामिल है. यह सामुदायिक सहयोग कैटेगरी में दिल्ली का एक सरकारी स्कूल है. इसी कैटेगरी में ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई शामिल है जो एक प्राइवेट इंटरनेशनल स्कूल है.

रिवरसाइड स्कूल, अहमदाबाद, गुजरात भी एक प्राइवेट इंटरनेशनल स्‍कूल है. वहीं ‘स्नेहालय इंग्लिश मीडियम स्कूल, महाराष्ट्र’ अहमदनगर में एक चैरिटी स्कूल है जिसने HIV/एड्स से पीड़ित बच्चों और सेक्स वर्कर परिवारों के बच्चों के जीवन को बदल दिया है. पांचवा स्‍कूल ‘शिंदेवाड़ी मुंबई पब्लिक स्कूल (द आकांक्षा फाउंडेशन), मुंबई का एक चार्टर स्कूल है.

विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों में से प्रत्येक कैटेगरी के लिए टॉप 3 फाइनलिस्ट की घोषणा सितंबर में की जाएगी. इसके बाद अक्टूबर में विजेताओं की घोषणा की जाएगी. 2,50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि 5 पुरस्कारों के विजेताओं के बीच समान रूप से साझा की जाएगी. प्रत्येक को 50,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिलेगा.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...