6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedभारत के दुश्‍मन पाकिस्‍तान पर मेहरबान रूस, अब खरीदेगा बासमती चावल, कभी...

भारत के दुश्‍मन पाकिस्‍तान पर मेहरबान रूस, अब खरीदेगा बासमती चावल, कभी कीड़ों की वजह से लगाया था बैन

Published on

इस्‍लामाबाद

भारत के परम मित्र रूस और उसके पुराने दुश्‍मन पाकिस्‍तान के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। तेल के बाद अब दोनों देश चावल के बहाने करीब हो रहे हैं। डॉन अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस की सरकार ने पाकिस्‍तान की 15 और चावल कंपनियों को निर्यात की मंजूरी दे दी है। यह खबर पाकिस्‍तान के लिए इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि वर्तमान वित्‍त वर्ष में उसकी तरफ से होने वाले चावल निर्यात में खासी कमी देखी गई थी। पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा और अनुसंधान मंत्रालय के संरक्षण विभाग (DPP) की तरफ से पिछले दिनों एक तकनीकी ऑडिट किया गया था। इस ऑडिट के बाद इन कंपनियों के लिए सिफारिश की गई।

कीड़ों की वजह से किया था बैन
पाकिस्‍तान के खाद्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को इस बारे में एक बयान जारी किया गया। इस बयान में मंत्रालय ने कहा कि यह निर्यात देश की समग्र अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। चावल में कीड़ों का पता लगने के बाद रूस ने पाकिस्तान से आने वाला चावल बैन कर दिया था। साल 2021 में रूस की तरफ से यह प्रतिबंध हटा लिया गया था। मगर उस समय सिर्फ चार ही मिलों को मंजूरी दी गई थी। ये वो कंपनियां थी जो गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरी थीं। डीपीपी ने राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान (आरईएपी) के सहयोग से चावल के निर्यात के लिए सैनिटरी और फाइटोसैनिटरी (एसपीएस) जरूरतों के तहत रूस के दिशानिर्देशों के अनुसार 15 और मिलों को अपग्रेड करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं।

किसानों को होगा फायदा
कहा जा रहा है कि चावल की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार के बाद चावल निर्यात करने के लिए इन कंपनियों को एसपीएस आवश्यकताओं के अनुरूप लाने के लिए कई कोशिशें की गई हैं। अब 19 चावल कंपनियां रूस को चावल निर्यात कर सकती हैं। यह कदम चावल के किसानों के लिए अच्छी खबर है, खासकर पंजाब और सिंध में। इन हिस्‍सों में किसानों की कमाई का मुख्य स्रोत इन निर्यातों पर ही आधारित है। इसके अलावा, पाकिस्तान एक कृषि अर्थव्यवस्था होने के नाते वैश्विक बाजारों के अनुसार गुणवत्ता मानकों में सुधार करके बाकी जगहों पर भी निर्यात बढ़ने की उम्मीद कर सकता है।

अब दूसरे बाजारों पर नजरें
पाकिस्‍तान के बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह समझौता अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चावल के और ज्‍यादा निर्यात के लिए भी दरवाजा खोलेगा। पाकिस्‍तान कोशिशें कर रहा है कि एशिया, यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को भी वह अच्‍छा चावल निर्यात कर सके। पाकिस्तान का बासमती निर्यात पिछले वित्तीय वर्ष 695,564 टन से साल 2023 के वित्‍तीय वर्ष में 541,492 टन तक गिर गया है। साल 2022 में उसे चावल के निर्यात से 1.6 अरब डॉलर हासिल हुए थे। जबकि इस वर्ष यानी 2023 में उसे 1.4 अरब डॉलर से ही संतोष करना पड़ा है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...