21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयनेताजी सुभाष जिंदा होते तो नहीं होता भारत का बंटवारा... जिन्‍ना का...

नेताजी सुभाष जिंदा होते तो नहीं होता भारत का बंटवारा… जिन्‍ना का जिक्र कर NSA अजित डोभाल ने कही यह बात

Published on

नई दिल्‍ली

नेताजी सुभाषचंद्र बोस अगर जिंदा होते तो देश का बंटवारा नहीं होता। शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने यह बात कही। डोभाल राजधानी में पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल लेक्चर में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जैसे बहुत कम लोग होते हैं।

अजित डोभाल बोले कि वह किसी आधार पर अच्छा या बुरा नहीं कह रहे हैं। लेकिन, भारतीय इतिहास में उनकी तरह के कम ही लोग थे। वह उन लोगों में थे जिनके पास धारा के विपरीत चलने का साहस था। वह भी किसी सामान्य धारा के खिलाफ नहीं। अलबत्‍ता, ब्रिटिश साम्राज्य की धारा के खिलाफ चलने की हिम्‍मत थी।

जिन्‍ना को भी स्‍वीकार थे नेताजी
डोभाल बोले कि पाकिस्तान की नींव रखने वाले मोहम्मद अली जिन्ना ने भी कहा था कि वह सिर्फ एक नेता को स्वीकार कर सकते हैं। वह थे सुभाष चंद्र बोस। उनके मन में यह विचार था कि वह आजादी के लिए लड़ेंगे। आजादी की भीख नहीं मांगेंगे। यह उनका जन्म सिद्ध अधिकार है। अगर वह भीख मांगेंगे तो यह सशर्त होगा।

अलग तरह का था सुभाष का नेतृत्‍व
एनएसए ने कहा कि नेताजी का नेतृत्‍व दूसरी तरह का था। बोस जोर देते थे कि भारत असल में था, है और रहेगा। नेताजी ने कहा था कि वह आजादी से कम कुछ और किसी से समझौता नहीं कर सकते। वह देश की आजादी चाहते थे। नेताजी सिर्फ देश को राजनीतिक पराधीनता से मुक्त कराना नहीं चाहते थे। अलबत्‍ता, लोगों की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मानसिकता को भी बदलना चाहते थे।

अजित डोभाल बोले कि सुभाष ही थे जिनके पास महात्‍मा गांधी को चुनौती देने की हिम्‍मत थी। वह भी तब जब गांधी अपने शीर्ष पर थे। उन्‍होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर आजादी की लड़ाई नए सिरे से की।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...