21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बारिश, असम में रेड अलर्ट... देश के ये हिस्से हीट...

दिल्ली में बारिश, असम में रेड अलर्ट… देश के ये हिस्से हीट वेव की चपेट में

Published on

नई दिल्ली,

देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है. गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तबाही मचाने के बाद अब राजस्थान में कहर बरपा रहा है. रेगिस्तान में बिपरजॉय के चलते कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. तूफान की मार सबसे ज्यादा बाड़मेर पर पड़ी है. कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, राजधानी दिल्ली में 19 जून यानी सोमवार को बारिश होने की संभावना है. जबकि देश के कुछ हिस्से हीट वेव की चपेट में हैं. इसमें विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना शामिल हैं, जहां अगले तीन दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.

सबसे पहले बात राजधानी दिल्ली की करें तो मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. जबकि 19 जून को हल्की बारिश की संभावना के साथ बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है. IMD के एक अधिकारी ने सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तामपान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

राजस्थान में भारी बारिश, बाढ़ में फंसे 150 परिवार रेस्क्यू किए
राजस्थान में बिपरजॉय तूफान के चलते भारी बारिश हो रही है. बाड़मेर, और जालोर समेत कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं. जालोर के रानीवाड़ा उपखंड में सुरावा बांध और साचौर में पांचला बांध के टूटने से इलाके में पानी भर गया है. आवागमन का रास्त बाधित हो गया है. झेरड़ियावास के निचले हिस्से में पानी भरने से 150 परिवारों को रेस्क्यू किया गया. जालोर के सांचौर मे 200 MM,चितलवाना में 220 MM, रानीवाड़ा में 450 MM, भीनमाल में 400 MM बारिश दर्ज की गई. तूफान की वजह से जिलेभर में 1500 से ज्यादा बिजली के पोल और 2000 से ज्यादा पेड़ टूट गए हैं.

असम में 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
असम में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 5 दिन तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी के साथ ही ‘रेड’ अलर्ट जारी किया. इसमें कहा गया है कि सोमवार को 20 सेमी से ज्यादा बारिश हो सकती है. असम के निचले जिले जैसे कोकराझार, चिरांग, बक्सा, बारपेटा और बोंगाईगांव में मूसलाधार बारिश का अनुमान है. वहीं धुबरी, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नलबाड़ी, दीमा हसाओ, कछार, गोलपारा और करीमगंज जिलों में भयंकर बरसात होने के आसार हैं. विभाग ने मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट और अगले दो दिनों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. अगले पांच दिनों में बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से नमी बढ़ेगी.

37 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तक राज्य के 10 जिलों में 37,535 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. स्थानीय प्रशासन ने तेज बारिश से कई पेड़ टूटने, कई स्थानों पर जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई है. बुलेटिन में कहा गया है कि असम और मेघालय के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं.

इन राज्यों में हीट वेव की स्थिति
देश के कुछ हिस्सों में जहां भारी बारिश और बाढ़ के हालात बने हुए हैं, वहीं ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ औऱ बिहार के कई हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. वहीं, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है. विदर्भ के कुछ हिस्सों में और पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी हीट वेव के हालात हैं.

इन राज्यों में आगे कैसा रहेगा मौसम?
विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना में अगले 3 दिन तक हीट वेव के आसार हैं. जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन तक हीट वेव चलेंगी. इसके बाद 20-21 जून से इन राज्यों के मौसम में गिरावट होने लगेगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...