13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालधर्मांतरण के लिए इंसान को 'कुत्ता बनाने' पर भड़के सीएम शिवराज, आरोपियों...

धर्मांतरण के लिए इंसान को ‘कुत्ता बनाने’ पर भड़के सीएम शिवराज, आरोपियों के घर पर बुलडोजर ऐक्शन

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक वीडियो सामने आया है। छह आरोपियों ने एक युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर उसे धर्मांतरण के लिए मजबूर कर रहे हैं। युवक के गले में पट्टा डालकर उसे कुत्ते की तरह भौंकने के लिए कह रहे हैं। साथ ही उसे डराया जा रहा है। इसके बाद पीड़ित युवक आरोपियों से माफी मांगता है। साथ ही वह कहता है कि मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो सामने आने के बाद मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अब सख्त कार्रवाई के आदेश भोपाल पुलिस कमिश्नर को दिए हैं। उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है।

वीडियो भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का है। जांच के बाद स्थानीय थाने के थानेदार को लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही छह लोगों के खिलाफ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज हुआ है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी जगह पर ट्रेनी आईपीएस आयुष गुप्ता को टीला जमालपुरा का टीआई बनाया गया है। इसे लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टीला जमालपुरा थाने पर प्रदर्शन भी किया है।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने वह वीडियो देखा और बहुत गंभीर किस्म का लगा मुझे, मानव के साथ मानव का ऐसा व्यवहार निंदनीय है। मैंने पुलिस कमिश्नर भोपाल को तत्काल निर्देश दिए, इसकी जांच करके सत्यता पर जाएं और कानूनी कार्यवाही करे और 24 घंटे में परिणाम लाकर दें।

सीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
वीडियो वायरल होने के बाद राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टीला जमालपुरा थाने के अंतर्गत धर्मांतरण मामले पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर भोपाल को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उदाहरण पेश करें। इसके साथ ही आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार तीन आरोपियों के घर पर थोड़ी में बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।

इन आरोपियों की हुई पहचान
दरअसल, वायरल वीडियो में जिस युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डाला गया है, उसका नाम विजय है। उसके साथ साहिल बच्चा, फैजान लाला, बिलाल टीला, समीर टीला और मुफीद खान ने अमानवीय व्यवहार किया है। साथ ही वीडियो बनाकर वायरल किया है। पीड़ित पंचवटी कॉलोनी का रहने वाला है। वीडियो नौ जून की रात का है।पीड़ित युवक ने टीला जमालपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की है। युवक ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...