8.8 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeभोपाल'मैं शिवराज की बहन हूं, मुझे भी बोतल चाहिए', इंदौर में शराब...

‘मैं शिवराज की बहन हूं, मुझे भी बोतल चाहिए’, इंदौर में शराब दुकान के बाहर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन

Published on

इंदौर

मध्‍य प्रदेश में सरकार ने अहातों पर रोक लगा दी है, जिसके बाद शराब पीने वाले लोग ज्यादातर शराब की दुकान के आसपास खाली जगह पर बैठकर शराब का सेवन करते हैं, जिससे शराब की दुकान के आसपास का माहौल पूरी तरह खराब होते जा रहा है। इंदौर में शराबियों से परेशान होकर महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया।

इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में महिला सिलाई केंद्र के ठीक सामने एक शराब की दुकान संचालित की जा रही है। जिसकी वजह से शराब पीने वाले महिला सिलाई सेंटर के सामने बैठकर शराब का सेवन करते है और इस वजह से वहाँ महिलाओं को आने-जाने में भी परेशानी होती है, जिसके विरोध में आज महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं शराब दुकान पर पहुंची महिलाओं ने कहा कि मैं सीएम शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहन हूं मुझे भी शराब चाहिए।

दरअसल, शराब दुकान के सामने ही महिला सिलाई केंद्र संचालित होती है जिसकी वजह से वहां महिलाओं को आने जाने में काफी दिक्कतें होती है। महिलाओं का कहना है कि शराबी उनको अमूमन परेशान करते रहते हैं, जिसका आज जमकर विरोध किया गया। महिलाओं के साथ करणी सेना ने भी विरोध दर्ज कराया। वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी के वर्मा ने कहा की शराब दुकान शासन के नियमानुसार संचालित हो रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this