4.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम परिसर में कट्टा और कारतूस लेकर घुसा गैर हिंदू युवक,...

बागेश्वर धाम परिसर में कट्टा और कारतूस लेकर घुसा गैर हिंदू युवक, पुलिस ने किया अरेस्ट

Published on

छतरपुर ,

बाबा बागेश्वर धाम के परिक्रमा परिसर से पुलिस ने एक गैर हिंदू युवक को देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी अमित सांघी ने बताया कि रज्जान खान (44) नाम के युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है. आरोपी मध्य प्रदेश के शिवपुरी की इंद्रा कॉलोनी का रहने वाला है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. उसके पास से पुलिस ने 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद मिले. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यहां किस वारदात को अंजाम देने आया था. इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है.

गैर हिंदू युवक को देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
जानकारी के मुताबिक युवक बागेश्वर धाम के परिक्रमा परिसर में लोगों को एक युवक संदिग्ध लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने जब युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए.

धीरेंद्र शास्त्री को मिली Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा
बता दें, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लगातार धमकियां मिल रही थीं. इसके बाद सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई. बिहार में कथा करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग उठने लगी थी. बिहार के आईपीएस और पूर्व डीजी अरविंद पांडेय ने यह मांग उठाई थी. धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया था.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this